{"_id":"645a89a4a07b5e0a040fc6a7","slug":"jagdishila-doli-yatra-baleshwar-temple-welcome-pithoragarh-news-c-8-1-135287-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जगदीशिला डोली ने की बालेश्वर मंदिर की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जगदीशिला डोली ने की बालेश्वर मंदिर की परिक्रमा
Tue, 09 May 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 09 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में जगदीशिला डोली का स्वागत करते श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। बाबा विश्वनाथ की जगदीशिला डोली यात्रा मंगलवार सुबह 11 बजे प्राचीन बालेश्वर मंदिर पहुंची। यहां डोली को शिवलिंग की परिक्रमा कराई गई।
वरिष्ठ नागरिक कल्याणकारी संगठन, शिवभूमि व्यापार मंडल एवं मंदिर कमेटी ने डोली और यात्रा के संयोजक मंत्रीप्रसाद नैथानी का स्वागत किया। नैथानी ने स्वयं पांच प्रकार के देव शक्ति ढोल बजाकर जगदीशिला डोली के अंदर विराजमान बाबा विश्वनाथ का आह्वान किया। अवतरित डोली ने जहां भगवान बालेश्वर को शीश झुकाकर नमन किया वहीं वहां मौजूद लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
दल में देव डांगर, कुंवर सिंह राणा, ढोल नगाड़े वादक श्याम लाल, धन्नी लाल, रोशनी देवी, हुकुम सिंह विज्लवाण, डोली वाहक मनोज राणा, परमवीर पंवार, भगवान चौहान, महावीर राणा थे। यात्रा का स्वागत करने वालों में प्रताप सिंह सत्याल, कौस्तुभानंद जोशी, धरम सिंह सत्याल, भुवन चंद्र भट्ट, बबलू सामंत, महेश पाठक, गणेश दत्त भट्ट, दयाकृष्ण भट्ट आदि शामिल थे।
डीडीहाट में डोली के स्वागत में निकाली कलश यात्रा
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डोली यात्रा का यहां पहुंचने पर कलश यात्रा से स्वागत किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नैथानी के संयोजन में 12 साल से डीडीहाट आ रही डोली को कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ललित भंडारी के आवास से कलश यात्रा के साथ ग्लोरियल इंटर काॅलेज में लाया गया। पूजा अर्चना के बाद डोली को शिव मंदिर से होते हुए बाजार में घुमाया गया। यात्रा के अध्यक्ष रूप सिंह ने बताया कि भगवान की इस डोली को 24 सालों से पूरे देवभूमि में यात्रा कराई जा रही है। इस मौके पर प्रकाश बोरा, दीपक कन्याल, रेखा कापड़ी आदि थे। संवाद