फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jacket Seazed by SSB

एसएसबी और पुलिस ने डेढ़ लाख मूल्य की 86 जैकेट पकड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Jacket Seazed by SSB
झूलाघाट में पकड़ी गई डेढ़ लाख मूल्य की जैकेट। - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी और पुलिस ने काली नदी के रास्ते तस्करी कर भारत लाई गई डेढ़ लाख मूल्य की 86 विदेशी जैकेट पकड़ी हैं। टीम को देखकर युवक वाहन छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

रविवार शाम एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। चौरापुल के पास एक वाहन यूके 05सी 6323 को रोकने पर वाहन में सवार युवक फरार हो गए। झूलाघाट के थाना प्रभारी तारा सिंह राणा ने बताया कि वाहन से डेढ़ लाख मूल्य की विदेशी 86 जैकेटें मिलीं। टीम ने जैकेटों को जब्त कर कस्टम को सौंप दिया। जिस वाहन से जैकेट मिलीं उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि नेपाल से ट्यूब के जरिये इन जैकेटों को अवैध रूप से भारत में लाया गया था। इस अभियान में एसएसबी के एसआई कृष्णानंद नगरकोटी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed