फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ITBP personnel were now account for 2.25 lakh

अब आईटीबीपी जवान के खाते से निकले 2.25 लाख

Fri, 18 Mar 2016 10:35 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 18 Mar 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
 भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की सातवीं वाहिनी मिर्थी में तैनात एक जवान के खाते से 2.25 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। यह राशि 7 से 15 मार्च के बीच नोएडा, गुड़गांव और मुंबई से निकाली गई है। जवान का खाता भारतीय स्टेट बैंक की डीडीहाट शाखा में है। मूल रूप से यूपी के देवरिया जिला अंतर्गत ग्राम भटनी थाना राईवारी निवासी जितेंद्र कुमार साहनी पुत्र रामाशंकर साहनी यहां आईटीबीपी में तैनात हैं।
विज्ञापन


जितेंद्र कुमार की ओर से थाने में लिखाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके खाते से साइबर क्रिमिनल्स ने बड़ी धनराशि निकाल ली है। उन्होंने शुक्रवार को जब अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो दंग रह गए। जितेंद्र कुमार ने बताया कि खाते से पैसे निकलने संबंधी मैसेज बीच-बीच में आ रहे थे, लेकिन उन्होंने इस पर गौर नहीं किया। थाना प्रभारी गणेश सिंह सामंत ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और जांच के लिए यह प्रकरण पुलिस अधीक्षक के माध्यम से देहरादून साइबर शाखा को भेज दिया है। स्टेट बैंक के प्रबंधक एसएस भौत ने बताया कि बैंक अकाउंट से लगातार पैसे निकलते रहे हैं। जब तक कोई व्यक्ति अपने एटीएम तथा खाते की जानकारी किसी दूसरे को नहीं देगा तब तक ऐसी घटना नहीं हो सकती।
विज्ञापन


जितेंद्र के स्तर से हुई थी गलती
जितेंद्र कुमार साहनी का कहना है कि करीब एक माह पहले उसके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके एटीएम में कुछ दिक्कत आ रही है। यदि पासवर्ड बता दो तो उसे अपडेट कर लिया जाएगा। जितेंद्र ने अनजाने में कॉल करने वाले को अपने एटीएम की सारी डिटेल बता दी। अब उनकी समझ में आ रहा है कि किसी को एटीएम की जानकारी देने का दंड क्या मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजर देवेश के खाते से भी निकले थे रुपये
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में तैनात मेजर देवेश ऐरी के खाते से भी 1.80 लाख रुपये निकले थे। इसकी जानकारी मेजर को छह मार्च को हुई और उन्होंने उसी दिन पिथौरागढ़ कोतवाली में इसकी आनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इस मामले को भी पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने साइबर सेल देहरादून को सौंप दिया है। अभी तक मामले में कोई खुलासा नहीं हुआ है। बताया गया है कि मेजर के खाते से एक से पांच मार्च के बीच यह धनराशि निकली थी। सारी धनराशि एटीएम के जरिए दिल्ली से ही निकाली गई थी। मेजर ऐरी यूकेडी नेता काशी सिंह ऐरी के बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed