फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ITBP jawans rescued a villager who was swept away in a swollen drain

Pithoragarh News: उफनाए नाले में बहे ग्रामीण को आईटीबीपी जवानों ने बचाया

Mon, 01 Sep 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 01 Sep 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
ITBP jawans rescued a villager who was swept away in a swollen drain
पिथौरागढ़। आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी पिथौरागढ़ के जवानों ने नाले के तेज बहाव में बह रहे एक ग्रामीण को बचा लिया। यह घटना सोमवार को भारी बारिश के बीच जाजरदेवल क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन

मड़ क्षेत्र निवासी ललित राम (55) पुत्र माधो राम भारी बारिश के बीच जाजरदेवल क्षेत्र में एक उफनाए नाले को पार कर रहा था। बहाव अधिक होने से वह नाले से निकल नहीं पाया। इसकी सूचना जाजरदेवल स्थित 14वीं वाहिनी आईटीबीपी के सेनानी राम भरत सिंह कुशवाहा को मिली।
विज्ञापन

उन्होंने रेस्क्यू और मेडिकल टीम को तत्काल मौके पर भेजा। टीम ने साहस का परिचय देते हुए नाले के तेज बहाव में फंसे ललित राम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे प्राथमिक इलाज देकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में उप सेनानी रोबिन कुमार, सहा. सेनानी डॉ. हेमंत जीनगर, निरीक्षक ओमचंद, एएसआई राजेंद्र प्रसाद कापड़ी, हेड कांस्टेबल अजीत कुमार आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed