{"_id":"5ef5b9e08ebc3e42d05de9a3","slug":"itbp-called-back-soldiers-on-leave98","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी ने छुट्टी पर गए जवानों को वापस बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी ने छुट्टी पर गए जवानों को वापस बुलाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीमा पर चीन की हरकतों को देखते हुए भारत ने लिपुलेख में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने छुट्टी पर भेजे गए जवानों को वापस अपनी-अपनी बटालियनों में बुला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लिपुलेख में चीनी सैनिकों द्वारा चेतावनी लिखा झंडा लहराने और गलवां घाटी में हिंसक झड़प के बाद लिपुलेख में भी भारत ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवान लिपुलेख तक कड़ी चौकसी के साथ गश्त कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईटीबीपी ने छुट्टी पर भेजे गए सभी जवानों को वापस अपनी-अपनी बटालियनों में बुला लिया है। देश के हर कोने से वापस ड्यूटी में पहुंच रहे जवानों को क्वारंटीन के बाद सीमा पर तैनात किया जाएगा।
उधर, नेपाल सीमा पर चल रही गतिविधियों को देखते हुए एसएसबी ने भी नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया है। एसएसबी के जवान चौबीस घंटे सीमा पर गश्त कर रहे हैं। काली नदी में बने अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों के साथ ही पूरी सीमा पर निगाह रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार चीन और नेपाल दोनों सीमाओं पर इस समय पूरी तरह से शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन