फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   It kept raining, traffic on 33 roads came to a halt throughout the day

Pithoragarh News: बरसता रहा पानी, दिन भर 33 सड़कों पर थमी रही रफ्तार

Mon, 01 Sep 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 01 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
It kept raining, traffic on 33 roads came to a halt throughout the day
पिथौरागढ़-घाट सड़क पर मलबा हटाती जेसीबी। संवाद
पिथौरागढ़। दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला-लिपूलेख सहित जिले की 33 सड़कें बंद हैं। पिथौरागढ़-घाट सड़क के दोपहर तक बंद रहने से सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे रहे। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से मूसलाधार बारिश का क्रम जारी रहा। लगातार बारिश के कारण जिले की 38 सड़कोंं पर मलबा आ गया। घाट बैंड में भारी मात्रा में मलबा आने से पिथौरागढ़ से जिले से बाहर के लिए आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। इसके चलते जहां मैदानी क्षेत्रों के लिए जाने वाले लोग मीना बाजार में फंसे रहे, वहीं पिथौरागढ़ आ रहे वाहन घाट पुल के पास फंसे रहे। दोपहर बाद करीब तीन बजे मलबा हटाने के बाद समाचार पत्र, सब्जी, दूध, ईंधन सहित अन्य वाहनों का संचालन शुरू हुआ। शाम के समय पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से फिर से सड़क बंद हो गई थी। ऐसे में मंगलवार को भी सुबह के समय यातायात के बाधित रहने की आशंका है।
विज्ञापन

धारचूला-तवाघाट सड़क चार दिन से बंद होने से धारचूला विकासखंड की व्यास, दारमा, चौदास घाटियों का संपर्क शेष जिले से कटा हुआ है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण लोग पैदल आवाजाही भी नहीं कर पा रहे हैं। थल-मुनस्यारी सड़क में हरड़िया के पास मलबा आने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। शाम तक पांच सड़कों को आवाजाही के लिए खोल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर की सड़कों पर बह रहा पानी
मूसलाधार बारिश के कारण हर तरफ जलभराव हो गया है। नालियां चोक होने से पिथौरागढ़ नगर में सड़कों पर पानी बह रहा है। पुरानी बाजार में बरसाती नाला बहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के रास्तों और मैदानों से लेकर खेत पानी से लबालब भरे नजर आए। नगर के नाले भी उफान पर हैं।
एहतियातन रोके गए वाहन
लगातार हो रही बारिश और घाट मोड़ पर रुक-रुक कर हो रहे भूस्खलन के कारण सोमवार को यात्रियों तथा वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पिथौरागढ़ से चंपावत की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन शाम सात बजे के बाद प्रतिबंधित कर दिया। इसी तरह घाट से पिथौरागढ़ की ओर आने वाले वाहनों का आवागमन शाम 7:30 बजे के बाद प्रतिबंधित किया गया। जिला प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवागमन करने की अपील की है।

बारिश से फीका पड़ा आठूं पर्व
मुवानी। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। ग्रामीण इलाकों से बाजार में लोगों की आवाजाही बहुत कम रही। बैंक, पोस्ट ऑफिस में कम लोग ही लेन-देन के लिए पहुंचे। बारिश से कई क्षेत्रों में आठूं पर्व भी फीका पड़ गया। मुवानी कस्बे की आंतरिक सड़कों पर बारिश से मलबा और पत्थर गिरने से आवागमन नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed