{"_id":"67056ca7b35bae8786068dd4","slug":"it-is-necessary-to-bring-i-card-and-fee-receipt-pithoragarh-news-c-230-1-shld1027-118851-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आई कार्ड और फीस रसीद लाना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आई कार्ड और फीस रसीद लाना जरूरी
Tue, 08 Oct 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के एलएसएम परिसर के छात्र-छात्राओं को आई-कार्ड और फीस रसीद लाना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को कुलानुशासक डॉ. कमलेश कुमार भाकुनी ने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर पिथौरागढ़ में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को परिसर में प्रवेश के दौरान अब आई-कार्ड और फीस रसीद रखना जरूरी है। अनुशासन समिति के सदस्य परिसर के भीतर छात्र-छात्राओं की जांच समय-समय पर करेंगे। छात्र-छात्राओं के बेवजह विश्वविद्यालय परिसर के भीतर घूमने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार रहेंगे। संवाद