{"_id":"6805331b551b9375c701babb","slug":"it-is-also-difficult-for-people-to-walk-amid-the-traffic-jam-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-126822-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जाम के बीच लोगों का पैदल आवाजाही करना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जाम के बीच लोगों का पैदल आवाजाही करना भी मुश्किल
Sun, 20 Apr 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
मदकोट बाजार में लगा वाहनों का जाम। संवाद
बंगापानी (पिथौरागढ़)। मदकोट बाजार में रविवार को दिनभर जाम लग रहा है। क्षेत्र में पार्किंग नहीं होने से प्रतिदिन वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। मदकोट बाजार में मुनस्यारी को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह बदहाल है। नालियां नहीं होने से दूषित पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे दोपहिया वाहनों के लिए हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
मदकोट बाजार से होकर गुजरने वाली सड़क बेहद संकरी है। वाहन भी सड़क किनारे ही पार्क रहते हैं। रविवार को भी मदकोट बाजार में सुबह 11 बजे से ही जाम लगने लगा था। लगभग 200 मीटर तक वाहनों के फंसने से राहगीरों को भी आवागमन करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार जाम के कारण परेशानी उठानी पड़ती है। व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक धामी, करन रावत, विरेंद्र सिंह धामी, भवान सिंह भंडरी और समस्त व्यापार संघ ने चौड़ीकरण कर सड़क को पक्का करने की मांग की है। संवाद