{"_id":"5c7abadbbdec22737c292749","slug":"issues-raised-in-the-meeting-of-the-area-panchayat-water-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत की बैठक में उठे बिजली, पानी सड़क के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत की बैठक में उठे बिजली, पानी सड़क के मुद्दे
Sat, 02 Mar 2019 10:48 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।

Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट में बीडीसी बैठक में मौजूद ब्लाक प्रमुख गंगा बिष्ट एवं अधिकारी।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने बिजली, पानी, सड़क, पेयजल समेत तमाम समस्याओं को उठाया। सदस्यों ने समस्याओं का त्वरित समाधान करने की मांग है।
क्षेत्र प्रमुख गंगा बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने दशाईथल-खिरमांडे मार्ग पर नालियों की सफाई की मांग उठाई। कहा कि नालियां भर जाने से बारिश का पानी सड़क पर बहता है। इससे सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। प्रधान देवेंद्र भट्ट ने डोबालखेत सड़क में डामरीकरण करने की मांग उठाई। सदस्यों ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में पानी किल्लत का मामला उठाते हुए कहा कि पेयजल
किल्लत से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेरा उर्फ बडोली के प्रधान मोहन चंद्र जोशी ने मदनपुर-नैनी मार्ग पर एक फरवरी 2017 को क्षतिग्रस्त पुल का पुनर्निर्माण आज तक न होने का मामला उठाया। सदस्यों ने विकासखंड के बिजली से वंचित तोकों का विद्युतीकरण करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
क्षेत्र प्रमुख बिष्ट ने विभागीय अधिकारियों को सदन में उठी समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी श्याम चंद के संचालन में हुई बैठक में तहसीलदार आरजी गोस्वामी, खंड शिक्षाधिकारी केके पंत समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे।