{"_id":"65e8a8da91f5f103ba053295","slug":"issues-of-education-roads-and-electricity-dominated-the-bdc-meeting-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-110941-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बीडीसी बैठक में छाए शिक्षा, सड़क और बिजली के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बीडीसी बैठक में छाए शिक्षा, सड़क और बिजली के मुद्दे
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना विकासखंड में बीडीसी बैठक में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और बिजली के मुद्दे छाए रहे। जनप्रतिनिधियों ने जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की। क्षेत्र प्रमुख ने बैठक में उरेडा से किसी भी अधिकारी कर्मचारी के बैठक में उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी प्रकट की है।
बुधवार को ब्लाक प्रमुख सुनीता कन्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम प्रधान सिरोली मनोज सिरोला ने जीआईसी में झूलते बिजली के तार का मुद्दा उठाया। उन्होंने सुरक्षा को देखते हुए तारों को ठीक करने की मांग की। ग्राम प्रधान ग्वेता रवि कुमार ने देवलथल-कनालीछीना सड़क की बदहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सड़क के बदहाल होने से लोग परेशान हैं। ग्राम प्रधान गुड़ौली जगदीश पांडे ने क्षेत्र में लो-वोल्टेज का मुद्दा सदन में उठाकर समाधान की मांग की।
इस दौरान अलगड़ा, मुसगांव सहित कई अन्य क्षेत्रों से आए जन प्रतिनिधियों ने पेयजल समस्या के मुद्दे उठाए। जनप्रतिनिधियों ने द्वालीसेरा में चैकडेम बनाने की मांग की है। बैठक में मौजूद जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी और ब्लाक प्रमुख सुनीता कन्याल ने सदन में उठी प्रत्येक समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में ज्येष्ठ उप प्रमुख हेमलता कठायत, खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद टम्टा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत लक्ष्मण सिंह ग्वाल सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।