फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Issues faced by people in the border village were resolved

Pithoragarh News: सीमांत गांव में लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान

Sun, 02 Aug 2026 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 02 Aug 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Issues faced by people in the border village were resolved
चंपावत। जन-जन की सरकार, सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विकासखंड बाराकोट के नेपाल सीमा से सटे दूरस्थ ग्राम सील-बरुड़ी का भ्रमण किया। दुर्गम पहाड़ी रास्ते पर पैदल चलकर गांव पहुंचे डीएम ने जन चौपाल और रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

डीएम ने ग्रामीणों से पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को पात्र लोगों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों ने गांव तक सड़क निर्माण की मांग उठाई। इस पर डीएम ने मुख्य अभियंता, यूआरआरडीए एसके पाठक से वार्ता की। बताया गया कि 22.4 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए करीब 23 करोड़ रुपये की डीपीआर भारत सरकार को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान डीएम ने ज्ञान सेतु, आंगनबाड़ी केंद्र और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से चार लोगों को श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए गए। स्वास्थ्य शिविर में 55 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली, राशन कार्ड और किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याएं डीएम के सामने रखीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed