फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Is there an illegal relationship, reason for triple murder

कहीं अवैध संबंध तो नहीं तिहरे हत्याकांड की वजह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Is there an illegal relationship, reason for triple murder
पिथौरागढ़ के मड़धूरा गांव में हत्यारों का पता लगाने के लिए मौके पर पहुंचा डॉग स्क्वॉयड। अमर उजाल? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़ के मड़धूरा गांव में हुआ ट्रिपल मर्डर फिलहाल सभी के लिए अबूझ पहेली बनी हुई है। जिस बर्बर तरीके से तीनों के प्राइवेट पार्ट काटे गए हैं उससे अवैध संबंध को भी हत्या का एक कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस को घटना के बाद फरार हरीश सिंह की पत्नी कलावती देवी और अज्ञात युवक की तलाश है। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

मड़धूरा के जिस मकान में तीनों नेपाली मजदूरों का कत्ल हुआ है वह मकान सड़क से लगभग एक किमी की दूरी पर है। इस मकान में हरीश बोरा और काशी बोरा रहते थे। बताया जा रहा है कि वारदात से एक दिन पहले दो नेपाली जीप बुक कराकर पिथौरागढ़ से मड़धूरा आए थे। इनमें एक की शिनाख्त मृतक बीरा बोरा के रूप में की गई। जिस जीप से दोनों गांव आए थे उसके चालक ने जैकेट के आधार पर बीरा के जीप से आने की पुष्टि की। जो युवक उसके साथ आया था वह घटना के बाद से फरार है। यह भी बताया जा रहा है कि हरीश बोरा की पत्नी कलावती उर्फ किर्रा भी इस घटना के एक दिन पहले ही वहां से गायब हो गई थी।
विज्ञापन

मकान के चूल्हे में रखी कढ़ाई में पका हुआ मांस भी मिला। एक खाली शराब की बोतल भी मिली। इससे माना जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले सभी ने शराब पी होगी और मीट खाया होगा। पुलिस अज्ञात युवक को सीसीटीवी के जरिये पहचानने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व आई एक युवती से छेड़छाड़ की भी चर्चा
मड़धूरा गांव में कुछ लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक नेपाली युवती यहां आई थी। उसके साथ नेपाली मजदूरों के छेड़छाड़ की घटना की भी जानकारी ग्रामीणों ने दी है। माना जा रहा है कि इसी घटना का बदला लेने के लिए उस युवती के किसी करीबी ने इस घटना को अंजाम दिलवाया हो। घटना की असलियत फरार युवक और महिला के पकड़ में आने के बाद ही पता चलेगी।
डॉग स्क्वॉयड भी पहुंचा मौके पर
मड़धूरा गांव के तिहरा हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की मदद भी ली। मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वॉयड ने भी घटनास्थल और उसके आसपास चक्कर लगाए। घटनास्थल पर एसपी रामचंद्र राजगुरु, पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस रौतेला, थल थानाध्यक्ष पीएस नेगी सहित एसओजी की टीम भी मौजूद रही।
कलावती ने भवन स्वामी को किया फोन
पुलिस के अनुसार वारदात से पहले गायब हुई कलावती का रविवार को भवन स्वामी के पास फोन आया था। कलावती ने घर के हालचाल भी पूछे और स्वयं के काठमांडू में होने की बात कही। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह महिला अभी भारत में ही है। पुलिस ने शीघ्र ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया है। कलावती के बारे में बताया जा रहा है कि वह कुछ समय पहले भी कहीं चली गई थी और 15 दिन बाद लौटी थी।
काशी बोरा का शव ले गए रिश्तेदार
तिहरे हत्याकांड के एक मृतक काशी बोरा का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके रिश्तेदार नेपाल ले गए। काशी बोरा नेपाल के कैलाली जिले के गजार गांव का रहने वाला था। थरकोट में मजदूरी करने वाले उसके रिश्तेदार पदम धामी ने बताया कि काशी बोरा के चार बच्चे हैं। वह उसका शव बनबसा के रास्ते लेेकर जाएंगे। वहीं पर उसकी अंत्येष्टि होगी।

इस साल पिथौरागढ़ में हो चुकी हैं 11 हत्याएं
इस साल पिथौरागढ़ में हत्या की अब तक 11 वारदातें हो चुकी हैं। अप्रैल माह में कनालीछीना के नैनी में मतदान ड्यूटी के लिए आए होमगार्ड की हत्या हुई थी। इसके बाद पिथौरागढ़ में एक महिला की हत्या हुई । झूलाघाट, धारचूला और गंगोलीहाट थाना क्षेत्र में भी एक-एक कत्ल हुए हैं।। सितंबर माह में धारचूला में एक युवक की हत्या के बाद इसी माह 25 अक्तूबर को पिथौरागढ़ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर मार डाला था। इसके दो दिन बाद ही तीन नेपाली मजदूरों का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया।

पिथौरागढ़ के मड़धूरा गांव में सबूत जुटाती अल्मोड़ा से आई फारेंसिक टीम।  अमर उजाला

पिथौरागढ़ के मड़धूरा गांव में सबूत जुटाती अल्मोड़ा से आई फारेंसिक टीम। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed