{"_id":"ec52c69b9ecdc94ad0f5fb5ce396a78c","slug":"into-account-the-amount-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते में आ गई लाखों की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते में आ गई लाखों की रकम
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
Updated Thu, 14 Jan 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानाचार्य बीएस नेगी के पेंशन खाते में लाखों की रकम अधिक जमा हो गई है। उन्होंने ट्रेजरी और बैंक को पत्र लिखकर रकम को खाते से वापस लेने की मांग की है। नेगी ने वरिष्ठ कोषाधिकारी और एसबीआई के प्रबंधक को लिखे पत्र में कहा है कि उनके पेंशन खाते में 4,85,071 रुपये की रकम गलती से ज्यादा जमा हो गई है। उन्होंने इस रकम को खाते से वापस लेने की मांग की है, ताकि उन्हें आयकर आदि में किसी तरह की दिक्कत न आए।