फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Internet connectivity put a brake on transactions

Pithoragarh News: इंटरनेट कनेक्टिविटी ने लेन-देन पर लगा दिया ब्रेक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Internet connectivity put a brake on transactions
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। बनकोट ग्रामीण बैंक में एक सप्ताह से इंटरनेट कनेक्टिविटी ठप है। ऐसे में यहां कामकाज पूरी तरह बंद है। हर रोज लेन-देन के लिए बैंक पहुंच रहे उपभोक्ताओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ता न तो अपनी जमा पूंजी निकाल पा रहे हैं और न खाते में धन जमा कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

बनकोट ग्रामीण बैंक में इंटरनेट सेवा का साथ न मिलने से क्षेत्र के लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। इस बैंक से चार हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं। पिछले एक सप्ताह से बैंक में कामकाज पूरी तरह ठप है। हर रोज उपभोक्ता बैंक से नकदी निकालने और खाते में जमा करने के लिए पहुंच रहे हैं। मशीनरी ठप होने से उपभोक्ताओं के काम नहीं हो रहे और वे बैरंग लौटने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

लंबे समय बाद भी व्यवस्था में सुधार न होने से उपभोक्ताओं में बैंक प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश है। व्यापार संघ अध्यक्ष दिनेश बनकोटी, प्रधान रोहित बनकोटी, अभिनेश बनकोटी आदि ने कहा कि जल्द कामकाज शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। इस समस्या का समाधान होने के बाद ही बैंक में कामकाज शुरू होगा। - अर्जुन यादव, शाखा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed