फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Inter college door building collapsed due to falling tree

Pithoragarh News: अंधड़ से पेड़ गिरे, इंटर काॅलेज डोर का भवन ध्वस्त

Tue, 28 May 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 28 May 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Inter college door building collapsed due to falling tree
मुनस्यारी के राइंका डोर की छत पर गिरे पेड़। स्रोत: जागरूक पाठक
पिथौरागढ़/झूलाघाट/मुनस्यारी। मुनस्यारी के तल्ला जोहार क्षेत्र में मंगलवार को बारिश और ओलावृष्टि के साथ अंधड़ चला। इस दौरान राजकीय इंटर काॅलेज समकोट की छत उड़ गई। अंधड़ से राजकीय इंटर काॅलेज डोर के परिसर में स्थित पेड़ टूटकर छत पर गिर गए। इससे कंप्यूटर कक्ष, आफिस और स्टाफ कक्ष के भवन ध्वस्त हो गए। झूलाघाट में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। बरसाती नाले से रास्ते में निर्माणाधीन टाइल्स उखड़ गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह मौसम सामान्य था। दोपहर बाद आसमान में बादल छाते ही मुनस्यारी के तल्ला जोहार क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस दौरान चले अंधड़ से समकोट इंटर काॅलेज भवन की टिन की छत उखड़कर गिर गई। इससे विद्यालय भवन को काफी नुकसान पहुंचा है। जीआईसी डोर में बरौं के पेड़ टूटकर इंटर काॅलेज के भवन पर गिर गए। इससे विद्यालय भवन का आधा हिस्सा ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन

वर्तमान में विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। यदि विद्यालय खुले होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों भगत सिंह, कृपाल सिंह, दुर्गा राम, कुंवर सिंह आदि ने क्षतिग्रस्त विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त विद्यालय भवन की जल्द मरम्मत कराने और विद्यालय परिसर में खतरा बने अन्य पेड़ों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर सोमवार की देर रात झूलाघाट क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। इससे रास्ते भी नालों में तब्दील हो गए। जुलगांव में पहाड़ी से पानी के साथ मलबा भी घरों में घुस गया। जुलगांव निवासी जगदीश महर ने बताया कि जिला पंचायत की ओर से बनाए जा रहे टाइल्स युक्त मार्ग को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा अस्कोट और डीडीहाट क्षेत्रों में भी बारिश हुई।

एक दिन में तापमान में एक डिग्री पारा चढ़ा

चंपावत। जिला मुख्यालय में चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल हैं। गर्मी के कारण लोगों को छाता लेकर बाजार जाना पड़ा। आपदा विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार के अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक दिन में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस चढ़ा। गर्मी के कारण लोग दिन में घरों से कम निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed