फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Integration will solve the problem of workers

एकता से हल होगी मजदूरों की समस्या

Mon, 13 Apr 2015 12:42 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Mon, 13 Apr 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
सीमांत मजदूर संगठन की सतगढ़ इकाई का भी गठन हो गया है। कनालीछीना के पास सतगढ़ कस्बे में रविवार को हुए मजदूर सम्मेलन में कहा गया कि सीमा सड़क संगठन के मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। जल्दी ही एक शिष्टमंडल केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री से मिलने दिल्ली जाएगा।
विज्ञापन

सम्मेलन में सीमांत मजदूर संगठन के केंद्रीय संरक्षक जगत मर्तोलिया ने कहा कि मजदूरों की एकता से ही समस्याएं हल हो सकती हैं। अब तक छह इकाईयों का गठन कर दिया गया है। अभी गांव स्तर तक भी संगठन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने अपंग मजदूरों को पेंशन देने, उनके आश्रितों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर नौकरी देने, हर मजदूर का दस लाख का बीमा कराने, कैंटीन सुविधा देने, मौसम के अनुसार वर्दी देने की मांग की।
विज्ञापन

बाद में सीमांत मजदूर संगठन की सतगढ़ इकाई का गठन किया गया। इसके लिए महेंद्र प्रसाद को अध्यक्ष, विद्यासागर कापड़ी को उपाध्यक्ष, भुवन चंद्र ओली को सचिव, केशव दत्त चौंसाली को उपसचिव, हर्ष सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी, पीतांबर कापड़ी, कृष्णानंद कापड़ी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed