फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Inspection by DM in Pithauragarh

डीएम ने इग्यारदेवी में दूसरी डोज न लगाने पर आशा, एएनएम पर दिए विभागीय कार्रवाई के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Inspection by DM in Pithauragarh
पिथौरागढ़ के पीएचसी इग्यारदेवी में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को पीएचसी इग्यारदेवी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि क्षेत्र के 329 लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगी है। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाई। उन्होंने आशा और एएनएम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने डोर टू डोर सर्वे कर शत प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान ने पीएचसी इग्यारदेवी का निरीक्षण किया। उन्होंने रेफ्रिजरेटर और सोलर सिस्टम के खराब स्थिति में मिलने पर मशीन और सोलर सिस्टम को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन का डेटा लेकर छूटे लोगों का टीकाकरण करने की बात कही। डीएम ने थारकोट गांव पहुंचकर कोविड टीकाकरण की जानकारी ली।
विज्ञापन

गांव में जिन लोगों को दूसरी डोज नहीं लगी थी, उन्हें मौके पर दूसरी डोज लगवाई। उन्होंने आशा और एएनएम को डोर टू डोर सर्वे करने और छूटे हुए लोगों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार पंकज चंदोला, महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुहासिनी आर्या, एएनएम चित्रा पांडे, भावना भट्ट, आशा कार्यकर्ता कमला देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed