{"_id":"620fc0df091c9b7f3c2fa822","slug":"inspection-and-meeting-of-dm-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4540832152","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा बैठक में अनुपस्थित ईई का वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा बैठक में अनुपस्थित ईई का वेतन रोकने के निर्देश
विज्ञापन
औद्योगिक आस्थान केंद्र बिण का निरीक्षण करते डीएम पिथौरागढ़।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डीएम ने जिला सभागार में जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा की। उन्होंने ईई को जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को लंबित पड़े कार्यों को भी तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के गंगोलीहाट के ईई के बैठक में उपस्थित नहीं होने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि आपदा कंट्रोल रूम से सामंजस्य स्थापित कर शीघ्र लंबित कार्यों को पूरा करना सुनिश्चित करें। अधिकारियों को एफएचटीसी में एमआईएस कनेक्शन बढ़ाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही आच्छादित ग्रामों में कनेक्शन की कमी को शीघ्र दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में गंगोलीहाट के जल जीवन मिशन के ईई के बैठक में उपस्थित नहीं रहने पर डीएम ने नाराजगी प्रकट करते हुए ईई का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहां ईई पेयजल निगम पिथौरागढ़ आरएस धर्मशक्तू, अनूप पांडे, पीसी जोशी आदि थे।
विज्ञापन
जिला उद्योग केंद्र से अनुपस्थित कर्मियों का डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
पिथौरागढ़। डीएम ने जिला उद्योग केंद्र और औद्योगिक आस्थान केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र में एक आशुलिपिक अनुपस्थित पाए गए और दो कनिष्ठ सहायक के उपस्थिति रजिस्ट्रर में हस्ताक्षर नहीं मिले। डीएम ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को तीनों कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बृहस्पतिवार को जिला उद्योग केंद्र का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान आशुलिपिक प्रशांत कुमार बिना अवकाश लिए अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को उनका स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। इस दौरान उपस्थिति रजिस्ट्रर में कनिष्ठ सहायक दीप चंद्र कापड़ी और तेज पाल सिंह के पूर्व में हस्ताक्षर नहीं करने पर डीएम ने नाराजगी प्रकट की। डीएम ने जिला उद्योग महाप्रबंधक को कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने के लिए कहा। डीएम औद्योगिक आस्थान क्षेत्र विण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जिला महाप्रबंधक उद्योग को स्वरोजगार योजना के लिए मिली धनराशि का शीघ्र वितरण करने के भी निर्देश दिए।