फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Inner line permit for Adi Kailash Yatra will be issued from today

Pithoragarh: आज से जारी होंगे आदि कैलाश यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट, प्रतिदिन जारी किए जाएंगे 500 पास

Wed, 30 Apr 2025 01:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Updated Wed, 30 Apr 2025 01:48 PM IST
सार

आदि कैलाश यात्रा के लिए आज (बुधवार) से इनर लाइन परमिट जारी किए जाएंगे। एक दिन में अधिकतम 500 परमिट ही जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
Inner line permit for Adi Kailash Yatra will be issued from today
 आदि कैलाश, ओम पर्वत और मानसरोवर यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते धारचूला के एसडीएम

विस्तार

आदि कैलाश यात्रा के लिए आज (बुधवार) से इनर लाइन परमिट जारी किए जाएंगे। एक दिन में अधिकतम 500 परमिट ही जारी किए जाएंगे। शाम चार बजे बाद पास जारी नहीं होंगे। यात्रा पंजीकरण के लिए वेबसाइट https://pass.pithoragrah.online पर आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन


आदि कैलाश, ओम पर्वत और कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारी के लिए मंगलवार को एसडीएम मंजीत सिंह ने बीआरओ, एसएसबी, हिलवेज, विभिन्न टैक्सी यूनियन, पुलिस, व्यापार मंडल, रं कल्याण संस्था, अनवाल समुदाय के अधिकारियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। धारचूला से तवाघाट में सड़क निर्माण कार्य और मानसून काल को देखते हुए वाहनों की आवाजाही के लिए आपसी सहमति से कार्य करने की समयसारिणी तय की गई।
विज्ञापन


एसडीएम ने सड़क निर्माण कंपनी हिलवेज के अधिकारी को समयसारिणी के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में बीआरओ के 67 आरसीसी के ओसी सौरव कुमार, एई आरके शर्मा, एसएसबी के एसी जुबैर अंसारी, हिलवेज के विनीत झा, सीनियर सब इंस्पेक्टर अंबी राम, खड़क सिंह दानू, महेंद्र ह्यांकी, हरीश गुंज्याल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मई से लागू रहेगी समयसारिणी
एसडीएम मंजीत सिंह ने बताया कि शाम के 7:30 बजे से सुबह के छह बजे तक सड़क खुली रहेगी। यह समयसारिणी एक मई से लागू रहेगी। बीआरओ की हिलवेज कंपनी धारचूला से तवाघाट तक सड़क का निर्माण कार्य करेगी। यह समयसारिणी तवाघाट से लिपुलेख सड़क निर्माण का कार्य कर रही बीआरओ की सारथी कंपनी पर लागू नहीं होगी।


30 अप्रैल से इनर लाइन परमिट जारी किए जाएंगे। प्रतिदिन 500 पास जारी होंगे। सड़क निर्माण कार्य और मानसून सत्र को देखते हुए शाम के चार बजे बाद यात्रियों को व्यास घाटी जाने की अनुमति नहीं होगी और न ही चार बजे बाद पास भी जारी नहीं होंगे। - मंजीत सिंह, एसडीएम, धारचूला


धारचूला से तवाघाट तक सड़क खुलने और बंद होने का समय

सुबह 6 बजे से 10 बजे तक मार्ग खुला रहेगा।
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा।
दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक मार्ग खुलेगा।
दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक मार्ग बंद रहेगा।
3 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुला रहेगा।
शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक बंद रहेगा।
शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक खुला रहेगा।
शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक बंद रहेगा।

इनर लाइन परमिट के लिए आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड
पुलिस वेरिफिकेशन (पासपोर्ट या यात्री के लोकल पुलिस थाने से)
मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट किसी भी सरकारी अस्पताल या एमबीबीएस प्राइवेट डॉक्टर से।
यात्री का एक कलर पासपोर्ट साइज का फोटो।
यात्री का स्वयं का और एक अपने परिजन का मोबाइल नंबर कुल दो मोबाइल नंबर फार्म में लिखने जरूरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed