{"_id":"5c168433bdec225542063f8a","slug":"individual-individual-champions-in-athletics-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स प्रतियोगिता में यश व्यक्तिगत चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में यश व्यक्तिगत चैंपियन
Sun, 16 Dec 2018 10:28 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के विण ब्लॉक की अंडर 10 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विण विकासखंड की ब्लॉक स्तरीय अंडर-10 एथलेटिक्स प्रतियोगिता जारी है। इसमें राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय गुरना के यश मेहता ने 50, 100, 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की।
विज्ञापन
50 मीटर में विण के शंकर राम ने दूसरा, देवलाल गांव के विजय ने तीसरा स्थान पाया। 50 मीटर बालिका में थरकोट की दीक्षा ने पहला, आगरसीम की भावना जोशी ने दूसरा, स्यूनी की प्रियंका बिष्ट और झुनखोली की उमा बिष्ट ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर बालक में विण के शंकर राम ने दूसरा, देवलाल गांव के विजय ने तीसरा, बालिका वर्ग में तिलढुकरी की किरन ने पहला, थरकोट की दीक्षा ने दूसरा, आगरसीम की भावना जोशी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
200 मीटर में गुरना के भगवान सिंह ने दूसरा, टकाना के करन ने तीसरा, बालिका वर्ग में तिलढुकरी की किरन ने पहला, प्रियंका ने दूसरा, स्यूनी के हर्षित रावत ने तीसरा, 400 मीटर में गुरना के रोहित बिष्ट ने पहला, विण के हर्षित ने दूसरा, स्यूनी के हर्षित रावत ने तीसरा, बालिका में थरकोट की अनीता ने पहला, बस्ते की लक्ष्मी ने दूसरा, तिलढुकरी की किरन ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में गुरना के मनोज मेहता, भगवान सिंह, थरकोट के सुनील, बालिका में रई की कविता, थरकोट की दीक्षा, लिंठ्यूड़ा की ममता लुंठी ने पहला, दूसरा तीसरा स्थान पाया। उप शिक्षाधिकारी गणेश सिंह ज्याला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। ब्लॉक खेल समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन