{"_id":"57af537b4f1c1bf924ee461c","slug":"indian-border-guards-to-be-strict","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सीमा पर की जाए सख्त पहरेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सीमा पर की जाए सख्त पहरेदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
Updated Sat, 13 Aug 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
नेपाल के जुलाघाट थाने का निरीक्षण करते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
महाकाली अंचल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामप्रसाद श्रेष्ठ ने भारतीय सीमा से लगे नेपाल पुलिस के थानों और चौकियों का निरीक्षण करने के बाद निर्देश दिए कि भारतीय सीमा पर सख्त पहरेदारी की जाए। उन्होंने झूलाघाट झूलापुल पर तैनात एसएसबी के अधिकारियों और जवानों से भी मुलाकात की। कहा कि नेपाल पुलिस के साथ सौहार्द और तालमेल के साथ काम करें। तभी सीमा पर सुरक्षा को चाक-चौबंद किया जा सकता है।
विज्ञापन
एसएसपी महेंद्रनगर से भारत के रास्ते पहले झूलाघाट पहुंचे। वहां से वह जुलाघाट थाने के निरीक्षण को गए। उन्होंने नेपाल पुलिस के जवानों से कहा कि आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखें। खासकर झूलापुल से आवागमन करने वालों पर नजर रखनी जरूरी है, यदि इलाके में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उससे पूछताछ की जाए।
विज्ञापन
जुलाघाट थाने में तैनात नेपाल पुलिस के उपनिरीक्षक चक्रदेव पांडे को निर्देश दिए कि थाने के कागजातों का सही रखरखाव करें। इलाके में संचालित होने वाले वाहनों की नियमित चेकिंग को कहा गया। बाद में एसएसपी झूलाघाट से पिथौरागढ़, जौलजीबी होते हुए दार्चुला को रवाना हो गए। नेपाल में एसएसपी का रैंक भारतीय आईजी की तरह होता है।
विज्ञापन