फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Indian Army on all fronts fully capable

भारतीय सेना हर मोर्चे पर पूरी तरह समर्थ

Sun, 22 Jan 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sun, 22 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Indian Army on all fronts fully capable
धारचूला में रन फॉर फन को हरी झंडी दिखाते ब्रिगेडियर राकेश मनोचा - फोटो : अमर उजाला

सेना के ओएमसी ग्राउंड में ‘अपनी सेना को जानो’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रिगेडियर राकेश मनोचा (सेना मेडल) ने रन फॉर फन को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि भारतीय सेना हर मोर्चे पर पूरी तरह समर्थ है। आज भारतीय सेना दुनिया की शीर्षस्थ सेनाओं में शुमार हो गई है।

विज्ञापन


कुमाऊं स्काउट्स की ओर से आयोजित ‘अपनी सेना को जानो’ कार्यक्रम में 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए 1.2 किमी और 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 2.4 किमी दूरी की रन फॉर फन प्रतियोगिता हुई। इसमें 5 से 10 वर्ष वर्ग में राहुल बसेड़ा, दिव्या दानू प्रथम, किशोर शिव कुमार, अनुष्का वर्मा द्वितीय, आदित्य धामी, कोमल दानू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 10 से 17 वर्ष वर्ग में कृश धामी, प्रिया भट्ट प्रथम, बिशन, सुनीता सीपाल द्वितीय और आशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। योगेंद्र जोशी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में रं कम्युनिटी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, आर्मी स्कूल, मल्लिकार्जुन स्कूल, सनराइज स्कूल एवं प्राइमरी विद्यालय नांगलिंग के बच्चों ने प्रतिभाग किया। संचालन उप कमान अधिकारी मेजर अमित मलिक ने किया। इस दौरान आर्मी जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक प्रस्तुत किया। कुमाऊं स्काउट्स और 28 पंजाब रेजीमेंट के पाइप बैंड ने संयुक्त रूप से कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में सेना के पूर्व सैनिकों वीरांगनाओं एवं विद्यालयी बच्चों को हथियारों से भी रूबरू कराया गया। भूतपूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन और बुक स्टॉल की भी व्यवस्था की गई। कमान अधिकारी कर्नल ललित मोहन मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान आर्मी स्कूल के प्रधानाचार्य जया मिश्रा, योगिता मलिक, डा. नैना टम्टा, उप कमान अधिकारी आर्टीलरी बालाजी, आसाम रायफल के उप कमान अधिकारी एबीएस संगमा, पायनीयर के उपकमान अधिकारी, अंकुश पथाना, मेजर अमनदीप, मेजर तनदीप, सूबेदार मेजर भूपाल सिंह आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed