फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   India-Nepal officials will create coordination

लोकसभा चुनाव 2019: आपसी समन्वय बनाएंगे भारत-नेपाल के अधिकारी

Mon, 01 Apr 2019 12:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 01 Apr 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
India-Nepal officials will create coordination
पिथौरागढ़ में आयोजित बैठक में डीएम और नेपाल के अधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA

लोकसभा चुनाव के दौरान सहयोग को लेकर रविवार को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने नेपाल के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नेपाल के बैतड़ी और दार्चुला के प्रमुख जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी डॉ. जोगदंडे ने आगामी 11 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा चुनाव को देखते हुए नेपाल के अधिकारियों से सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने और सूचनाओं का आदान-प्रदान करने की अपील की। मतदान दिवस से पूर्व भारत-नेपाल सीमा को सील करने और झूलापुल बंद रखने पर भी चर्चा हुई। वांछित और आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने के साथ ही एक-दूसरे को सूचनाओं का आदान-प्रदान करने में सहयोग देने पर सहमति बनी। 

विज्ञापन


तय किया कि प्रत्येक झूलापुल पर आने-जाने वालों का पूरा रिकार्ड रखने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी। जिलाधिकारी ने एसएसबी के अधिकारियों को सभी चौकियों को अलर्ट में रखने के निर्देश दिए। कस्टम के अधिकारियों को नेपाल से आने वाले प्रत्येक सामान की जांच करने के निर्देश दिए। कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशान न किया जाय। बैठक में सीमा क्षेत्र में अपराधों पर निगरानी, अवैध नशीली वस्तुओं का व्यापार, मानव व्यापार, अवैध शिकार की रोकथाम पारस्परिक सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


र्दाचुला के प्रमुख जिलाधिकारी शंकर बहादुर बिष्ट ने अवगत कराया कि भारत के व्यास घाटी में निर्माणाधीन सड़क के कारण मलबा गिरने से नेपाल के संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिलाधिकारी ने धारचूला के उपजिलाधिकारी वरुण अग्रवाल बीआरओ और सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों को ठीक कराने के निर्देश दिए। कहा कि मलबा नेपाल की ओर न गिरे। बैठक में पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु, बैतड़ी के प्रमुख जिलाधिकारी आनंद पौडेल के साथ ही दोनों देशों के अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed