फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   India and Kazakhstan

कजाकस्तान के जवानों ने देखा लंदन फोर्ट, बाजार से खरीदारी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
India and Kazakhstan
पिथौरागढ़ के लंदन फोर्ट में घूमते कजाकस्तान के सैनिक। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
संयुक्त युद्धाभ्यास के लिए पिथौरागढ़ सेना ब्रिगेड आए कजाकस्तान के सैनिक रविवार को पिथौरागढ़ शहर घूमने पहुंचे। भारतीय सैनिकों के साथ कजाकस्तान के सैनिकों ने लंदन फोर्ट देखा और उसके इतिहास से रूबरू हुए।
विज्ञापन

संयुक्त युद्धाभ्यास के लिए कजाकस्तान से 60 सैनिक यहां आए हैं। भारत और कजाकस्तान के सैनिकों को सैन्य क्षेत्र में अभ्यास कराया जा रहा है। इसमें रिहायशी इलाकों में छुपे आतंकियों से निपटने, विस्फोटकों का पता लगाने सहित पहाड़ियों एवं अन्य कठिन स्थलों पर तमाम बाधाओं को पार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रविवार को सुबह के समय कजाकस्तान से आए सभी सैनिकों को शहर का भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिकों ने नगर का लंदन फोर्ट देखा। साथ में मौजूद भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें लंदन फोर्ट का इतिहास और उसकी विशेषताएं बताईं। लंदन फोर्ट से निकलने के बाद कजाकस्तान के जवानों ने बाजार से खरीदारी की। शाम के समय सैन्य क्षेत्र में खेलों का आयोजन भी किया गया। सोमवार को दोनों देशों के सैनिक संयुक्त रूप से युद्धाभ्यास करेंगे।
घात लगाकर दुश्मनों को मारने का किया अभ्यास
पिथौरागढ़। भारत और कजाकस्तान के संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास के दौरान शनिवार की रात सैनिकों को घात लगाकर दुश्मनों को मारने का प्रशिक्षण दिया गया। दोनों देशों के सैनिकों को रात में जंगल में दुश्मनों के ठिकानों का पता लगाना, घात लगाकर दुश्मनों को मार गिराने का अभ्यास किया। दोनों देशों के 120 सैनिकों ने इस अभ्यास में भाग लिया। यह प्रशिक्षण सैन्य क्षेत्र के जंगल से सटे इलाके में किया गया।

रात के अंधेरे में घात लगाकर दुश्मनों को मारने का अभ्यास करते भारत और कजाकस्तान के सैनिक।  अमर उजा?

रात के अंधेरे में घात लगाकर दुश्मनों को मारने का अभ्यास करते भारत और कजाकस्तान के सैनिक। अमर उजा?- फोटो : PITHORAGARH

 

रात के अंधेरे में घात लगाकर दुश्मनों को मारने का अभ्यास करते भारत और कजाकस्तान के सैनिक।  अमर उजा?

रात के अंधेरे में घात लगाकर दुश्मनों को मारने का अभ्यास करते भारत और कजाकस्तान के सैनिक। अमर उजा?- फोटो : PITHORAGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed