फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Independence Day preparations in all schools

सभी विद्यालयों में स्वाधीनता दिवस की तैयारी

Fri, 12 Aug 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 12 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Independence Day preparations in all schools
स्वाधीनता के मौके पर कार्यक्रम पेश करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में स्वाधीनता दिवस की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बच्चों के रोज कार्यक्रम हो रहे हैं। विद्यालय प्रबंधक वीरेंद्र सिंह पाल ने बताया कि बच्चों में देशप्रेम की भावना जगाने और स्वाधीनता आंदोलन के बारे में बताने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।

विज्ञापन


मानस एकेडमी में शुक्रवार को स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में कई प्रतियोगिताएं हुई। बोर्ड डेकोरेशन में साराभाई हाउस प्रथम, रमन हाउस द्वितीय, बोस हाउस तृतीय रहा। कविता पाठ हिंदी में आस्था नगरकोटी, अंग्रेजी में विद्या जोशी पहले स्थान पर रही। फैंसी ड्रेस में दिया नगरकोटी ने पहला, मुस्कान रावत ने दूसरा, टिकेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


अंग्रेजी भाषण में गोविंद कापड़ी ने पहला, रवींद्र कुमार ने दूसरा, दीक्षा कुमारी ने तीसरा स्थान पाया। हिंदी भाषण में सुरेंद्र धामी ने पहला, राहुल बलोटिया ने दूसरा, प्रियंका मेहता ने तीसरा, समूहगान में बोस हाउस प्रथम, रमन हाउस द्वितीय, भाभा हाउस तृतीय स्थान पर रहे। इन सभी प्रतियोगिताओं का प्रदर्शन 15 अगस्त को भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed