फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Incrochment in Linthurha

प्रशासन ने लिंठ्यड़ा में अतिक्रमण करने पर चार का चालान किया, एक अतिक्रमण तोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Incrochment in Linthurha
पिथौरागढ़। तहसील प्रशासन ने एसडीएम सदर तुषार सैनी के निर्देश पर नगर की सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन की टीम ने लिंठ्यूड़ा क्षेत्र में अतिक्रमण करने पर चार मकानों का चालान किया और एक अतिक्रमण को तुड़वाया।
विज्ञापन

तहसीलदार पंकज चंदोला के नेतृत्व में प्रशासन ने शनिवार को नगर से सटे लिंठयूड़ा में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान एक अतिक्रमण तोड़ कर, चार लोगों का चालान किया गया। नगर से सटे गांवों की सरकारी भूमि पर कई लोगों के अवैध निर्माण की शिकायत बार-बार मिलने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

गांव में गीता देवी पत्नी सुभाष कोहली सरकारी जमीन पर मकान बना रही थी। टीम ने अतिक्रमण को मजदूरों से ध्वस्त कराया। इसी तरह गांव में चार अन्य लोगों के किए गए अतिक्रमण को भी चिह्नित किया गया। एसडीएम तुषार ने बताया कि सरकारी जमीन या बिना प्लान के भवन बनाने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में आरएसआई यशवंत थापा, हरीश बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed