फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Inauguration of Shiv Sangam Deep Festival at Tawaghat

तवाघाट में शिव संगम दीप महोत्सव का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Shiv Sangam Deep Festival at Tawaghat
धारचूला के तवाघाट में शिव संगम दीप महोत्सव के अवसर पर मौजूद अतिथि। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला(पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर प्रवेश द्वार तवाघाट में शिव संगम दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

शनिवार को तवाघाट में तीन दिवसीय शिव संगम दीप महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी विरेंद्रानंद और विशिष्ट अतिथि आरजे काव्य, मुख्य संपादक हिलमेल अर्जुन सिंह रावत ने किया। महोत्सव में कनार, जाराजिबली, तोली, विजयसार, बरम, खेला ग्राम सभा के ढोल दमुआ ने लोक संस्कृति की झलक दिखलाई। विभिन्न तालों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुंबई से आए रोबो डांसर विक्रम बोरा ने फ्यूजन डांस से तालियां बटोरीं। कुमाऊंनी गायक प्रकाश रावत अपने गीतों के माध्यम से लोक गाथाओं का वर्णन किया। ग्राम सभा खेला, स्यांकुरी की महिला मंगल दल की टीम ने भी लोक गीतों के माध्यम से शिव शक्ति का गुणगान किया। डोल आश्रम अल्मोड़ा, कैलाश आश्रम हरिद्वार से आये आचार्यों ने रुद्राभिषेक कर जल चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed