फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In the year 2021 in Pithoragarh, there were 26 rapes and 40 incidents of fraud.

पिथौरागढ़ में वर्ष 2021 में दुष्कर्म की 26 और धोखाधड़ी की 40 घटनाएं हुईं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
In the year 2021 in Pithoragarh, there were 26 rapes and 40 incidents of fraud.
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में वर्ष 2021 में भी आपराधिक घटनाओं का बोलबाला रहा। साल भर में दुष्कर्म की 26 और धोखाधड़ी की 40 घटनाएं हुई। इस साल हत्या और चोरी की घटनाओं में भी इजाफा हुआ।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में वर्ष 2021 में चोरी की सात घटनाएं हुई। इसमें पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन घटनाओं में 8,42,640 की संपत्ति शिकायतकर्ताओं को वापस दिलाई। वाहन चोरी की पांच घटनाओं में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। नकबजनी की छह घटनाएं हुईं, जिसमें पुलिस ने सात लोगों पर कार्रवाई करते हुए 16200 रुपये बरामद किए। इसके अलावा लूट की चार घटनाओं में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। हत्या की पांच घटनाओं में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। दुष्कर्म की 26 घटनाओं में 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया। धोखाधड़ी की 40 घटनाओं में 66 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने एक साल में पकड़ी 82.51ग्राम स्मैक
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में चरस और स्मैक तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस ने एनडीपीएस के 15 मामलों में 21 लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे पुलिस ने 10 किलो 162.9 ग्राम चरस और 82.51 ग्राम स्मैक बरामद की। इसके अलावा पुलिस साल भर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

16911 शराब की बोतलें बरामद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में वर्ष 2021 में आबकारी अधिनियम के156 मामलों में 171 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 16911 अंग्रेजी शराब और दो पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद किए।137 बोतल देसी और तीन पव्वे देशी बरामद किए। पुलिस ने 1691 बोतल बीयर और 301 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
वन्यजीव अपराधों की संख्या में भी हुआ इजाफा
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में वन्यजीव अपराधों के दो मामले दर्ज किए गए। जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस साल तेंदुए की पांच बड़ी खालें और शावक तेंदुए की दो खालें, 43 नाखून, 24 छोटे जबड़े सहित दांत बरामद किए गए।

पुलिस आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए तत्परता से काम कर रही है। आपराधिक घटनाएं ना बढ़े इसके लिए थाना और चौकी पुलिस को नियमित गश्त करने के निर्देश दिए हैं। - लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed