फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In the Memory of Cds Bipin Rawat

सीमांत जिले में सीडीएस जनरल विपिन रावत और अन्य अधिकारियों के निधन पर शोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
In the Memory of  Cds Bipin Rawat
पिथौरागढ़ कलेक्ट्रेट में श्रद्धांजलि देते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
सपिथौरागढ़। सीमांत जिले में पहले सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत, उनकी धर्म पत्नी और अन्य अधिकारियों के निधन पर शोक की लहर है। राजनीतिक दलों, विभिन्न संगठनों, पूर्व सैनिक संगठनों और अधिकारियों समेत कई ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांधी चौक में पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति ने दिवंगत बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि देश उन्हें कभी नहीं भूला पाएगा। इस दौरान अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया, उपाध्यक्ष दीवानी चंद शाही, जितेंद्र खनका, राम सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह वल्दिया, दिनेश चंद्र जोशी मौजूद रहे। कलक्ट्रेट में एडीएम एफआर चौहान और विकास भवन में डीडीओ गोपाल गिरी के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शोक जताया। कांग्रेस कार्यालय तिलढुकरी में आयोजित शोक सभा में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, भुवन पांडे, महेंद्र लुंठी, मुकेश पंत, ऋषेंद्र महर, शंकर खड़ायत आदि थे।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट की अध्यक्षता में दो मिनट का मौन रखा गया। जिला संघ चालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पिथौरागढ़ सदानंद जोशी ने भी निधन पर शोक जताया है। कच्चाहारी कुटी में स्वामी डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी और सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए हवन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनालीछीना/मुनस्यारी/नाचनी/अस्कोट/गणाईगंगोली। कनालीछीना में क्षेत्र प्रमुख सुनीता कन्याल, हरीश कोहली, शंकर सामंत, जीवन पांडेय, दीपक भंडारी, रविंद्र कुमार आदि ने श्रद्धांजलि दी। मुनस्यारी में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय राणा के नेतृत्व में शास्त्री चौक में डॉ. दुर्गा प्रसाद, मनोहर दरियाल, दीवान जेष्ठा, गोपाल नेगी, लोकबहादुर जंगपांगी, राजेंद्र बृजवाल ने शोक जताया।
नाचनी में भाजपा, व्यापार मंडल, पुलिस और स्थानीय लोगों ने शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखा। दीपक चुफाल, खुशाल शाही, हीरा शाह, दिनेश धर्मशक्तू, चंचल सिंह, पप्पू भाई आदि ने दुख जताया। अस्कोट में भूतपूर्व सैनिकों, व्यापारियों ने सीडीएस सहित समस्त मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

पूर्व सूबेदार मेजर होशियार सिंह पाल, बिक्रम सिंह पाल, आन सिंह पाल, हीरा सिंह पाल, शेर सिंह अधिकारी, भूपेंद्र सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी। गणाई गंगोली में विधायक मीना गंगोला, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगोला, गोविंद भारती, भाजपा नेता गोकुल गंगोला, व्यापार मंडल गणाई गंगोली आदि ने शोक जताया। डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला, थल, देवलथल समेत कई स्थानों में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed