{"_id":"0da6b6320a2554496ae8efc5137448ce","slug":"in-the-day-there-will-be-large-vehicles-loading-unloading-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में नहीं होगी बड़े वाहनों की लोडिंग, अनलोडिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में नहीं होगी बड़े वाहनों की लोडिंग, अनलोडिंग
ब्यूरो/अमर उजाला,थ्ाल /पिथौरागढ़
Updated Wed, 13 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल बाजार में जाम की समस्या से निपटने के लिए थल थाने में थानाध्यक्ष बिजेंद्र साह ने व्यापार संघ के साथ बैठक कर यातायात के नियम तय किए। ये नियम तीन दिन के भीतर लागू किए जाएंगे।
विज्ञापन
तय हुआ कि बाजार में सुबह 10.30 से 3.30 बजे तक बड़े वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग नहीं होगी। टैक्सी स्टेंडों पर केवल नंबर वाले वाहन खड़े रहेंगे, अन्य वाहन बाजार से दूर खड़े रहेंगे। बाजार में अन्य कोई भी वाहन खड़ा करने, अनावश्यक रूप से दोपहिया वाहनों के चलाने, हेलमेट का उपयोग न करने के साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने पर चालान किया जाएगा। बैठक में उत्तरायणी मेले के लिए बाजार व्यवस्था के संबंध में भी बात की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी नियम तीन दिन में लागू कर किए जाएंगे। नियम का उल्लंघन करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष बलवंत सत्याल, उपाध्यक्ष अनिल कार्की, महासचिव सुनील सत्याल, कोषाध्यक्ष बसंत लोहनी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष बबलू सामंत, शमशेर सिंह सत्याल, मनोहर सत्याल, सलीम अहमद, हरीश जोशी, दामोदर भट्ट, गोविंद भट्ट, पप्पू बिष्ट आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन