फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   in Six Blocks female voters more than Male

छह ब्लॉकों में आधी आबादी तय करेगी किसके सिर सजेगा ताज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
in Six Blocks female voters more than Male
पिथौरागढ़। जिले के कुल आठ ब्लॉकों में छह ब्लॉकों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। इससे स्पष्ट है कि चुनाव में किसके सिर सजेगा ताज इसकी भूमिका आधी आबादी तय करेगी। जिले के छह ब्लॉकों विण, मूनाकोट, कनालीछीना, धारचूला, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। वहीं, शेष दो ब्लॉकों डीडीहाट और मुनस्यारी में पुरुष मतदाता महिला मतदाताओं से अधिक है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में सर्वाधिक मतदाता गंगोलीहाट ब्लॉक (54881) में हैं जबकि सबसे कम डीडीहाट (29620) में हैं। आठ ब्लॉक में कुल 324522 मतदाता हैं। जिले में पुरुषों की अपेक्षा 3876 महिला मतदाता अधिक हैं। विण में कुल 43570 मतदाता हैं। इनमें 22280 महिलाएं और 21290 पुरुष मतदाता हैं। मूनाकोट के 37184 मतदाताओं में से 19111 महिला और 18073 पुरुष हैं। कनालीछीना में 18354 महिला और 18468 पुरुष कुल 36822 मतदाता हैं। डीडीहाट में सबसे कम मतदाता हैं। यहां 14566 महिला और 15054 पुरुष कुल 29620 मतदाता है। धारचूला में कुल 46582 मतदाता हैं। इनमें से 23537 महिला और 23045 पुरुष मतदाता हैं। मुनस्यारी में 19422 महिला और 19440 पुरुष कुल 38862 मतदाता हैं। गंगोलीहाट में सर्वाधिक 54881 मतदाता हैं। इनमें से 28291 महिला और 26590 पुरुष हैं। यहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के सापेक्ष 1701 अधिक हैं। बेड़ीनाग में कुल 37001 मतदाता हैं। इनमें 18638 महिला और 18363 पुरुष मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

फिर भौल उज्यालो होलो, का तलक रौली रात
पिथौरागढ़। पंचायत चुनाव में कुछ ऐसे उम्मीदवार भी सामने आ रहे हैं जिन्हें उम्मीद है कि अंधेरा खत्म होगा और उजाला आएगा। एक उम्मीदवार ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है यो नै हुन ऊ नै हुन, कै बेर के नै हुन, शीर पानी कि वां फूटेली, जां मारुंला लाता, लश्का कमर बांधा, हिम्मत का साथा, फिर भोल उज्यालो होलो, कां तलक रोली लात।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed