फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In Pithoragarh, people planted saplings

पिथौरागढ़ में हरेले पर लोगों ने किया पौधरोपण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
In Pithoragarh, people planted saplings
हरेला पर्व पर पिथौरागढ़ के बजेटी गांव में पौधे लगाते महिला किसान चरागाह कमेटी के सदस्य। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में हरेला पर्व पर विभिन्न जन संगठनों, एसएसबी के जवानों ने वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाटकोट क्षेत्र में विधायक चंद्रा पंत, डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, डीएफओ डॉ. विनय भार्गव नेे पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक चंद्रा पंत ने कहा कि सीमांत जनपद को पर्यावरण मॉडल बनाने के लिए आम जनमानस को पौधरोपण कर उनकी रक्षा का संकल्प लेना होगा। चंडाक रोड में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण अभियान चलाया। अंतराष्ट्रीय हिंदू महासभा ने रूईना, भड़कटिया, महरखोला, जाजरदेवल, कोतवाली में 500 से अधिक पौधों का रोपण किया। इसमें रोहित लोहिया, नील सिंह पंवार, मनोज खत्री, भूपेंद्र सिंह, महेश नगरकोटी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरेला पर्व पर एससी, एसटी ओबीसी इंप्लाइज फेडरेशन ने जिलाध्यक्ष महेश मुरारी के नेतृत्व में जीआईसी आठगांव शिलिंग में पौधरोपण किया। एंचोली सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें विधायक चंद्रा पंत, सभासद महेश चंद्र पांडेय, गणेश दत्त पांडेय, भाजपा नेता भूपेश पंत आदि थे। आनंद मार्ग स्कूल एंचोली में प्रधानाध्यापक आचार्य गुणाधीश ब्रह्मचारी के नेतृत्व में पौधरोपण किया। इस मौके पर शिक्षिका बसंती पांडेय, मोहिंदर सिंह, कमला पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधे रोपे और उनकी रक्षा का संकल्प भी लिया
पिथौरागढ़। हरेला पर्व पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा और सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार ने पौधरोपण कर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान कुंडल महर ने लछैर ध्वज पैदल मार्ग में रोपवे निर्माण करने, लछैर में बरात घर का निर्माण आदि की मांग की। वहां जिपं सदस्य मनोज कुमार, हरिचरन भंडारी, शिवम गुरुंग, उमेद खनका आदि थे। हरेला पर्व पर आम आदमी पार्टी ने पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। वहां विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री, राकेश वर्मा, सुरेश जोशी आदि थे।
दि एशियन सत्कर्म मिशन ने लगाए पौधे
पिथौरागढ़। एशियन सत्कर्म मिशन के संस्थापक स्वामी वीरेंद्रानंद ने पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश उपाध्याय निदेशक आयुष मंत्रालय भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि जिपं अध्यक्ष दीपिका बोरा, सीओ राजेंद्र रौतेला आदि थे। इस दौरान विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन कर मेधावियों को सम्मानित भी किया गया।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया
पिथौरागढ़। हरेला के अवसर पर भाटकोट में एचडीएफसी बैंक के कर्मियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। ब्रांच मैनेजर नीरज
एसपी ने किया पौधरोपण
पिथौरागढ़। एसपी प्रीति प्रियदर्शनी, सीओ आरएस रौतेला, सीओ विमल कुमार आचार्य ने पुलिस लाइन में पौधे रोपे। एसपी पर्यावरण संरक्षण के लिए हर किसी को एक पौधा लगाकर उसकी रक्षा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। संवाद
हरेला पर महिला किसान चरागाह कमेटी ने किया पौधरोपण
पिथौरागढ़। हरेला पर्व पर किसान चरागाह कमेटी ने पपदेऊ में बांज, बुराश, तिमूला आदि पौधों का रोपण किया। वहां ग्राम प्रधान सुनीता देवा, हिमांशु वर्मा, संजय लाल वर्मा, अजय वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, सुनीता देवी, दीपिका आदि थे। संवाद
धारचूला में एसएसबी और वन विभाग ने किया पौधरोपण
धारचूला। हरेला पर्व पर एसएसबी 11वीं वाहिनी एसएसबी और वन विभाग ने संयुक्त रूप से रमतोली, गलाती गाड़ पौधरोपण अभियान चलाया। वहां एसएसबी के इंस्पेक्टर दीपक चंद, रेंजर सुनील कुमार, ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, कनिष्ठ प्रमुख भूपाल बहादुर, जिला सहकारी बैंक प्रबंधक मान सिंह सोनाल, नंदन धामी थे। इधर ईई पीएमजीएसवाई किशन सिंह ऐरी के नेतृत्व में गलाती, रमतोली धामी गांव में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें जेई आकाश पायर, नाजिम हुसैन, हरीश रेखोला, और चंद्र राम ने शिरकत की।

अस्कोट में एसएसबी और वन विभाग ने किया पौधरोपण
अस्कोट। वन पंचायत मसौरा में वन विभाग और 11वीं बटालियन एसएसबी ने संयुक्त रूप से पौधरोपण अभियान चलाया। इसमें डिप्टी कामाडेंट बांके बिहारी, रेंजर राजेंद्र सिंह बिष्ट, फॉरेस्टर नंदा बल्लभ गौला, सरपंच उमा बिष्ट, इंस्पेक्टर बीएस कोठारी, ललित सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed