{"_id":"649f11c42a4a6ecda40ce56f","slug":"in-many-localities-of-pithoragarh-water-is-getting-except-one-day-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-1273-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के कई मोहल्लों में एक दिन छोड़कर मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के कई मोहल्लों में एक दिन छोड़कर मिल रहा पानी
Fri, 30 Jun 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में प्राकृतिक स्रोत पर पानी के लिए खड़ा ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बरसात के सीजन में पहाड़ की नदियां लबालब होने के बावजूद लोगों को भरपूर पानी नहीं मिल पा रहा है। मांग के सापेक्ष पानी की आपूर्ति नहीं होने जिला मुख्यालय के कई मोहल्लों में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है। इससे लोगों में जल महकमे के खिलाफ रोष पनप रहा है।
जिला मुख्यालय में करीब एक लाख की आबादी के लिए प्रतिदिन 12 एमएलडी पानी की जरूरत है। इसके सापेक्ष विभिन्न योजनाओं से नौ से साढ़े नौ एमएलडी पानी की ही आपूर्ति हो पा रही है। पिछले हफ्ते तक बारिश नहीं होने से पानी की समस्या गहरा गई थी। अब बरसात होने से कुछ हद तक पानी की आपूर्ति सुचारु हो पाई है।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में पेयजल आपूर्ति में और सुधार होने की उम्मीद है। उन्हाेंने बताया कि नगर के विण, जाखनी, ऐंचोली, भदेलबाड़ा, पितरोटा और सरस्वती विहार कालौनी में एक दिन छोड़ कर पानी मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ीं पेयजल योजनाएं
पिथौरागढ़। जनमंच के संयोजक भगवान रावत, सुबोध बिष्ट और मदनमोहन जोशी का कहना है कि आंवलाघाट और घाट पंपिंग योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। एनएच निर्माण के दौरान घाट पंपिंग योजना की मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। कहा कि नई पाइप लाइन बिछाए जाने के बाद तीन की जगह प्रतिदिन 2.5 एमएलडी पेयजल आपूर्ति की जा रही है। बताया कि पूर्व में प्रशासन की जांच में आंवलाघाट पेयजल पंपिंग योजना में भी कई अनियमितताओं की पुष्टि हुई थी लेकिन विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसका खामियाजा पिथौरागढ़ की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने दोनों पंपिंग योजनाओं से शीघ्र पेयजलापूर्ति में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद
पाटी के नलों में दो दिन से नहीं आया पानी, लोग झेल रहे परेशानी
पाटी (चंपावत)। पाटी में दो दिन से नलों में पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। लोग नदी, नौले, हैंडपंप से पानी भरने के लिए मजबूर हैं। मल्ली बाजार, स्टेशन आदि जगहों पर बृहस्पतिवार से पानी नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि बारिश होने के बाद भी नल सूखे हैं। कहा कि लिफ्ट पेयजल योजना में बार-बार तकनीकी खामियां आ रही हैं। इससे लोग परेशान हैं। कमलेश भट्ट, सुरेश भट्ट, जगदीश, सागर पाटनी, दीपक वर्मा, रमेश पाटनी, हरीश बिष्ट, एमएस पाटनी आदि ने प्रशासन से जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है। वहीं जल निगम के सहायक अभियंता महेंद्र सिंह ने बताया कि विद्युत लाइन बाधित होने से लिफ्ट योजना का पंप नहीं चल पाया था, जल्द व्यवस्था ठीक कर ली जाएगी। संवाद