{"_id":"ec323f82394229604a23093c2d971ce4","slug":"in-june-will-shake-literary-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून में होगा साहित्यकारों का मंथन शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून में होगा साहित्यकारों का मंथन शिविर
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध धारावाहिक ‘देवों के देव महादेव’ के पटकथा लेखक और चर्चित नाटक पापकार्न विद परसाई के रचनाकार निलय उपाध्याय ने आज यहां के कवियों और लेखकों से मुलाकात की। वह जून में यहां आयोजित होने वाले आठ दिवसीय साहित्यकार मंथन शिविर की तैयारी के सिलसिले में आए हुए थे। मंथन शिविर में देश के विभिन्न हिस्सों से साहित्यकार आएंगे।
उन्होंने कहा कि मंथन शिविर में साहित्य की परिवर्तनकारी भूमिका पर चर्चा होगी और दीवार पत्रिका तैयार करने, उससे जुड़े अनुभवों को साझा किया जाएगा। आत्ममंथन शिविर की तैयारी के लिए जनकवि जनार्दन उप्रेती के संयोजन में एक कमेटी बनाई गई है। बैठक में डा. पीतांबर अवस्थी, ललित मोहन कापड़ी, विमलदीप फिलिप, कमलेश जोशी, जयवीर सिंह, भवानी शंकर कांडपाल, चिंतामणि जोशी, महेश पुनेठा, गिरीश पांडे, आशा सौन, आनंदी जोशी, हेमा थलाल, मंजुला अवस्थी समेत अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।