{"_id":"61477f9b8ebc3ebead05473a","slug":"in-gangolihat-bjp-ignored-the-work-of-congress-era-pithoragarh-news-hld4385373171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोलीहाट में भाजपा ने की कांग्रेस काल के कार्यों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोलीहाट में भाजपा ने की कांग्रेस काल के कार्यों की अनदेखी
विज्ञापन
बेड़ीनाग में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जानकारी देते पूर्व विधायक। संवा न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने विधानसभा गंगोलीहाट में भाजपा पर कांग्रेस शासन काल के विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार क्षेत्र में विकास को आगे नहीं ले जा पाई।
पूर्व कांग्रेस विधायक नारायण राम आर्य ने लोनिवि विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस शासन काल में विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों की अनदेखी कर रही है। राजनीतिक कारणों से वित्तीय अनुदान बंद कर संस्थानों को साजिश कर बंद कर रही है। बेड़ीनाग महिला चिकित्सालय को समायोजन के नाम पर बंद कर दिया गया। राईआगर, पांखू में आईटीआई बंद हैं। बेड़ीनाग, चौकोड़ी के लिए बन रही पेयजल योजना का काम पांच साल में भी पूरा नहीं हो सका। बेड़ीनाग और गंणाईगंगोली के पॉलिटेक्निक कॉलेज फैकल्टी और नये ट्रेड न खुलने के कारण बंद होने के कगार पर हैं। राईआगर-कोटमन्या-पांखू सड़क बदहाल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक नेवलिया, पूर्व प्रमुख रेखा भंडारी, बलवंत धानिक, हयात सिंह बाफिला, कैलाश चन्याल, पंकज बोरा, मोहित कुमार, देवेंद्र मेहता, राजेंद्र, सूरज आदि रहे।
भूमि पर मालिकाना हक के मिले कोरे आश्वासन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने कहा कि बेड़ीनाग और चौकोड़ी के लोगों को भूमि पर मालिकाना नहीं मिला है। मिला है तो कोरे आश्वासन। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों को रुला रखा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।