{"_id":"5de7e99c8ebc3e54921f5e5e","slug":"improve-nainisaini-kumdar-road-pithoragarh-news-hld366620086","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीसैनी-कुम्डार सड़क की बदहाली को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीसैनी-कुम्डार सड़क की बदहाली को प्रदर्शन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय के आगे प्रदर्शन करते नैनीसैनी-कुम्डार के लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
नैनीसैनी-कुम्डार सड़क की बदहाली को लेकर क्षेत्र के लोगों और युवा कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र सड़क की दशा नहीं सुधारी गई तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और नवीन सिंह महर के नेतृत्व में लोग कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि नैनीसैनी से लेकर कुम्डार तक सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क गड्ढों से पटी पड़ी है। वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों की वजह से आए दिन सड़क पर हादसे हो रहे हैं।
आठ माह पहले ही सड़क पर डामर हुआ था लेकिन अब गड्ढे ही गड्ढे हैं। सड़क से गुजरने वाले वाहनों के साथ ही स्कूल बस, एंबुलेंस के लिए भी खतरा बना हुआ है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष गोस्वामी ने कहा कि शीघ्र ही सड़क की दशा नहीं सुधारी गई तो लोनिवि अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में भूपेंद्र सिंह गोबाड़ी, रोहित कोहली, शुभम बिष्ट, रवि मेहरा, आनंद धामी, मदन मोहन, केशव सिंह, युवराज सिंह, चंचल रावत, प्रकाश देवली, देशराज सिंह, गोवर्धन सिंह आदि मौजूद रहे।