फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Impact of climate change on Panchachuli Glacier

Pithoragarh News: पंचाचूली ग्लेशियर पर पड़ रहा जलवायु परिवर्तन का असर

Sat, 24 Aug 2024 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 24 Aug 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Impact of climate change on Panchachuli Glacier
दारमा घाटी ​स्थित पंचाचूली की वर्तमान फोटो। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़) । चीन सीमा से सटे दारमा घाटी के दस हजार फुट की उंचाई पर स्थित ग्राम दांतू और दुग्तू सोन स्थित प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां अब जलवायु परिवर्तन का असर पड़ने लगा है। प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक पंचाचूली ग्लेशियर आते हैं। माइग्रेशन के छह में से करीब चार महीने तक काफी चहल-पहल रहती है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले पांच-छह साल पूर्व दारमा घाटी के सड़क से जुड़ने के बाद से वाहनों और पंचाचूली ग्लेशियर के यात्रियों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। यहां कई निर्माण कार्य भी हो रहे हैं। इससे दारमा घाटी के विभिन्न गांवों में बारिश और बर्फबारी कम हो रही है। यहां पहले काफी ठंड होती थी लेकिन पिछले दो-तीन सालों से ग्रामीणों को ठंड भी कम महसूस होने लगी है।
विज्ञापन

एक सप्ताह तक दारमा घाटी में रहकर वापस लौटने पर पूर्व आईएफएस और उत्तराखंड राज्य वन्य जीव बोर्ड के सदस्य बिशन सिंह बोनाल ने पंचाचूली चोटी में बर्फ कम दिखने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि 20-25 साल पूर्व पंचाचूली की पांचों चोटियां बर्फ से लकदक रहती थीं। बर्फ ज्यादा होने पर दोपहर में बर्फीली हवाएं चलती थीं। बर्फ गिरने के दौरान न्योला नदी में काफी आवाजें आती रहती थीं। कहा कि वर्तमान समय में पंचाचूली की चोटियों में बर्फ कम होने से अब यह सब देखने को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से दारमा घाटी सड़क मार्ग से जुड़ गया है तब से दारमा घाटी के पर्यावरण में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। ग्राम सोन निवासी राम सिंह सोनाल ने भी पंचाचूली की चोटियों में बर्फ कम होने के साथ ही अन्य मौसमी बदलाव पर चिंता जताई। संवाद

कोट:
जलवायु परिवर्तन का असर हमारे उच्च हिमालय क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम से बर्फबारी में भारी कमी आई है। कुछ सालों से पर्यटन और गाड़ियों की आवाजाही ने गति पकड़ी है। प्रदूषण के चलते पहले से पहाड़ों में जमी ग्लेशियर की बर्फ तेजी से से गल रही है। काफी मात्रा में ब्लैक कार्बन ग्लेशियर तक पहुंच रहा है। सीबीटीएस की टीम पिछले 7-8 सालों से इस क्षेत्र के ग्लेशियरों को करीब से देख रही है जिस गति से यह सिकुड़ते जा रहे हैं वह चिंतनीय है। - योगेश गर्ब्याल, माउंट एवरेस्ट विजेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed