फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Illegal mining in the name of road repair

सड़क की मरम्मत के नाम पर अवैध खनन

Fri, 30 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 30 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining in the name of road repair

दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग की मरम्मत के नाम पर वन भूमि में पहाड़ खोदकर पत्थरों का अवैध खनन किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था वर्ल्ड बैंक की ओर से आपदा में क्षतिग्रस्त बनलेख ललुवापानी मोटर मार्ग की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि तीन करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है।  सड़क के दोनों ओर सुरक्षा दीवारों में जहां घटिया गुणवत्ता दिखाई दे रही है। वहीं बिना अनुमति के पंचायती वन से पत्थरों का अवैध दोहन किया जा रहा है।

विज्ञापन


 ग्रामीण केडी जोशी, आरसी कुमार, भुवन चंद्र, महेश सिंह, कृष्णानंद, हेम चंद्र, पूरन राम आदि का कहना है कि निर्माण कार्य में स्थानीय सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जबकि अनुबंध के अनुसार रेता-बजरी शारदा का लगना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम सदर का ध्यान भी आकर्षित किया है.। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के साथ ही घटिया निर्माण कार्य की जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व में कच्ची दीवार के कारण हो चुकी है दुर्घटना
चंपावत। ग्रामीणों का कहना है कि पुनर्निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता के कारण पूर्व में एक कैंटर दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुका है। कच्ची दीवार के कारण एक पखवाड़े पूर्व एक कैंटर खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन के आरोपों से किया इंकार
चंपावत। कार्यदायी संस्था वर्ल्ड बैंक डिवीजन के अधिशासी अभियंता चतुर लाल का कहना है कि विभाग की ओर से सड़क में नया निर्माण न कर केवल पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में अवैध खनन का आरोप पूरी तरह से निराधार है। दूसरी ओर वन विभाग का कहना है कि ठेकेदारों को किसी प्रकार के खनन कार्य की अनुमति प्रदान नहीं की गई है।


अवैध खनन मामले की होगी जांच
चंपावत। एसडीएम सदर नरेश दुर्गापाल का कहना है कि बनलेख ललुवापानी सड़क के पुनर्निर्माण कार्य की तकनीकी सैल द्वारा एक दो दिन में जांच की जानी है। इस दौरान ही सड़क में अवैध खनन संबंधी शिकायतों की जांच भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed