फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Illegal liquor recovered from shop in Tharkot village.

थरकोट गांव में दुकान से बरामद हुई अवैध शराब

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor recovered from shop in Tharkot village.
अवैध शराब के साथ पकड़ा गया दुकानदार। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। आबकारी विभाग ने थरकोट की एक दुकान से अवैध शराब बरामद की है। दुकानदार के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा.विजय कुुमार जोगदंडे के निर्देश पर पिथौरागढ़ के आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट और नायब तहसीलदार पंकज चंदोला के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम थरकोट की विभिन्न दुकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान दीपक सिंह की दुकान से 74 पव्वे और 11 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पकड़ी गई शराब का मूल्य 15 हजार रुपये है। आरोपी दुकानदार के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक ने बताया कि छापेमारी अभियान जारी रखा जाएगा। अवैध रूप से शराब के धंधे में लिप्त तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शराब पकड़ने वाली टीम में पुष्कर सिंह, विजय खड़ायत, राजस्व उपनिरीक्षक परवेज, दीन दयाल वर्मा शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed