फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   iko gaardan ke lie ek maah mein milegee dhanaraashi :CM

ईको गार्डन के लिए एक माह में मिलेगी धनराशि : सीएम

Sun, 16 Jun 2019 10:35 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 16 Jun 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
iko gaardan ke lie ek maah mein milegee dhanaraashi :CM
पिथौरागढ़ में दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के आवास पर पीपलपानी का भोज ग्रहण करते मुख्यमंत्री और अन्य नेता। - फोटो : पिथौरागढ़
 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिथौरागढ़ के मोस्टामानू में 15 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित ईको गार्डन/टूरिस्ट डेस्टिनेशन स्थल के निर्माण के लिए एक महीने में धनराशि जारी करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 15-20 दिन में ईको गार्डन का प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

सीएम ने ईको गार्डन की सुरक्षा के लिए बायो फेंसिंग को प्राथमिकता देने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने ईको गार्डन में स्थानीय फूलों को प्राथमिकता देने के साथ ही सीमेंट, कंकरीट का प्रयोग न करने और पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि पिथौरागढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पिथौरागढ़ एयर कनेक्टिविटी से जुड़ा शहर है। जल्द ही यहां पर्यटन को पंख लगेंगे। सरकार पिथौरागढ़ में पर्यटन सुविधा बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। ट्यूलिप गार्डन से इसकी शुरुआत की जा रही है। सभी जिलों में टूरिस्ट डेस्टिनेशन स्थल बनाने के लिए मास्टर प्लान पर काम किया जा रहा है।  ईको गार्डन में ट्यूलिप के साथ लिलियम समेत 40 प्रजाति के फूलों के पौधे रोपे जाएंगे। बता दें कि गार्डन के बन जाने से करीब 50-60 लोगों कोे रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और वित्त सचिव अमित नेगी के साथ मोस्टामानू का दौरा कर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने डीएफओ विनय भार्गव से मोस्टामानू में प्रस्तावित ईको गार्डन और टूरिस्ट डेस्टिनेशन की जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम, सीएस, वित्त सचिव ने मोस्टामानूमंदिर में की पूजा
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार, वित्त सचिव अमित नेगी ने मोस्टामानू में भगवान मोस्टामानू के मंदिर में पूजा-र्चना की। मुख्यमंत्री, सीएस और वित्त सचिव नेगी ने सुबह 11.50 बजे से 11.58 बजे तक मोस्टामानू मंदिर में आराधना की। इससे पहले मोस्टामानू पहुंचने पर केएमवीएन अध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री केदार जोशी, दर्जा राज्यमंत्री शमशेर सत्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा,  ठेकेदार प्रकाश जोशी आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री दिल्ली से राजकीय विमान में सुबह 11.15 बजे नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचे। 11.45 बजे मोस्मामानू पहुंचे। 12.19 बजे दिवंगत कैबिनेट मंत्री के खड़कोट स्थित आवास के लिए रवाना हुए। दोपहर 1.30 बजे तक मुख्यमंत्री दिवंगत मंत्री के आवास पर रहे। 2.30 बजे मुख्यमंत्री ने विमान से देहरादून रवाना हुए। 



कैबिनेट मंत्री पंत के पीपलपानी में हुए शामिल
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व विधान सभाध्यक्ष हरवंश कपूर, मुख्यसचिव उत्पल कुमार, वित्तसचिव अमित नेगी, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के पीपल पानी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री रावत ने दिवंगत मंत्री पंत के पिता मोहन चंद्र पंत, मां कमला पंत, पत्नी चंद्रा पंत, भाई कैलाश पंत, भूपेश पंत और अन्य परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार और भाजपा का संगठन हमेशा पंत परिवार के साथ खड़ा रहेगा। परिवार अपने को कभी अकेला महसूस न करे। मुख्यमंत्री, मंत्रियों के साथ ही मुख्य सचिव, वित्तसचिव ने पीपलपानी भोज ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed