फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   If the traffic stops during road widening, we will block the road

Pithoragarh News: सड़क चौड़ीकरण के दौरान ट्रैफिक बंद हुआ तो करेंगे चक्का जाम

Fri, 02 May 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 02 May 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
If the traffic stops during road widening, we will block the road
धारचूला (पिथौरागढ़)। जय छिपला केदार टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष केशर सिंह धामी ने हिलवेज कंपनी पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान यातायात बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम मंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा गया है कि टनकपुर-तवाघाट एनएच पर कंपनी की ओर से दिन में कई बार सड़क बंद करने से आम लोगों के साथ ही टैक्सी चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि पूर्व में बहुउद्देशीय शिविर में भी इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया कि टैक्सी चालकों की सहमति के बिना कंपनी को दोबारा सड़क बंद करने की अनुमति दी गई है। धामी ने कहा है कि मई-जून यात्रा सीजन रहता है। जुलाई में बरसात शुरू हो जाती है। वाहन स्वामियों के लिए दो माह रोजगार का सीजन रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने यात्रा सीजन में कंपनी को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक सड़क को यातायात के लिए खुला रखने के निर्देश दिए जाने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि यातायात बाधित करने की अनुमति को निरस्त नहीं किया गया तो यूनियन के सदस्य कंपनी के खिलाफ चक्का जाम करने के लिए विवश होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed