फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   If the temperature does not drop snow on the high Himalayan region

उच्च हिमालयी क्षेत्र में तापमान तो गिरा पर बर्फबारी नहीं

Wed, 06 Jan 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,डीडीहाट / पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,डीडीहाट / पिथौरागढ़ Updated Wed, 06 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
If the temperature does not drop snow on the high Himalayan region

विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस बार भी तापमान तो गिर रहा है लेकिन बर्फ का नामोनिशान नहीं है। पिछले साल तक दिसंबर में ही बर्फ से लबालब रहने वाले कालापानी में इस बार बर्फ नहीं है। यह बात अलग है कि कालापानी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे जा रहा है। मौसम में आ रहे इस तरह के बदलाव से अग्रिम चौकियों पर तैनात आईटीबीपी के जवान भी आश्चर्य में हैं। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के मौसम विभाग के अनुसार इस बार जनवरी आने के बाद भी बर्फबारी नहीं हो पाई है।


पिछले साल 16 दिसंबर 2014 को उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी हिमपात हुआ था। कालापानी, कुटी, गर्ब्यांग, गुंजी, नाभीढांग ने 15 से लेकर 30 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी थी। पिछले साल 16 दिसंबर को कुटी और कालापानी में न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री तक चला गया था। इस बार उच्च हिमालयी क्षेत्र में तापमान में गिरावट तो आ रही है लेकिन बर्फ नहीं है। आईटीबीपी के मौसम विभाग के अनुसार चार जनवरी को कुटी में माइनस 9 और कालापानी में माइनस 8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच रहा है। कालापानी में महाकाली के उद्गम स्थल पर बर्फ नहीं है। सुबह जमकर पाला गिर रहा है। रात के समय कालापानी में मंदिर के पास स्थित तालाब का पानी जम रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed