{"_id":"64f36d9728eca8d17f07e5c6","slug":"if-the-government-doesnt-give-we-will-collect-donations-and-buy-digital-x-rays-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-4003-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सरकार नहीं देगी तो चंदा एकत्र कर खरीदेंगे डिजिटल एक्सरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सरकार नहीं देगी तो चंदा एकत्र कर खरीदेंगे डिजिटल एक्सरे
Sat, 02 Sep 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 02 Sep 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट चिल्ड्रन पार्क में धरना प्रदर्शन करती जाख धौलेत की महिलाएं। संवाद
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। सीएचसी में तीन सूत्री मांगों के लिए धरना प्रदर्शन 18वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि अगर सकरार डिजिटल एक्सरे के लिए धनराशि नहीं देगी तो चंदा एकत्र कर एक्स-रे मशीन खरीदी जाएगी।
शनिवार को सीएचसी की समस्याओं को लेकर चिल्ड्रन पार्क में ग्राम प्रधान जाख धौलेत की गुड्डी देवी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने धरना दिया। सर्वदलीय समिति के संयोजक राजेंद्र बोरा ने बताया कि अगर सरकार पांच सितंबर तक डिजिटल एक्स-रे को अस्पताल में नहीं लगाती है तो फिर अपना अस्पताल अपनी मशीन कार्यक्रम के तहत पूरे डीडीहाट क्षेत्र से आंदोलनकारी चंदा मांगकर डिजिटल मशीन लगाने के लिए धन एकत्र करेंगे। धरने में दीवान सिंह, त्रिलोक प्रसाद, त्रिलोक, मंजू देवी, चंपा देवी बैठीं। धरने को सरस्वती देवी, तनुजा डसीला, राजू बोरा, लता चुफाल, राधिका देवी, रवि आर्या, हेमा भट्ट, इंद्र सिंह खड़ायत समेत कई लोगों ने समर्थन दिया।