फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   If the complaint was received at one and a half in the night, then the DM reached the hospital immediately.

रात डेढ़ बजे मिली शिकायत तो तुरंत अस्पताल पहुंचे डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
If the complaint was received at one and a half in the night, then the DM reached the hospital immediately.
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान रोगी पंजिका की जांच करते डीएम डॉ.आशीष चौहान। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। शिकायत मिलने पर पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान शनिवार देर रात डेढ़ बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उन्हें अस्पताल में तमाम खामियां मिलीं। अस्पताल में लावारिस कुत्ता घूम रहा था। गंदगी तो थी ही अस्पताल में पानी की समस्या भी थी। उन्होंने पीएमएस और सीएमओ को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम डॉ. चौहान को शनिवार रात डेढ़ बजे जिला चिकित्सालय में रोगी को उचित उपचार न मिलने के संबंध में फोन पर शिकायत प्राप्त हुई। इसके बाद उन्होंने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और रोगियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं जानीं। अस्पताल से दो मरीजों (छोटे बच्चे) को हायर सेंटर रेफर किया गया था लेकिन उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण परिजन उन्हें हायर सेंटर नहीं ले जा पा रहे थे। इस पर डीएम ने रात में एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी भिजवाया। डीएम ने निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चिकित्सालय में मरीजों का उचित उपचार के साथ ही लगातार साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed