{"_id":"6974f68b4cdb047c5b07d751","slug":"i-have-murdered-my-wife-arrest-me-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-137446-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पत्नी की हत्या करके आया हूं, मुझे गिरफ्तार कर लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पत्नी की हत्या करके आया हूं, मुझे गिरफ्तार कर लो
Sat, 24 Jan 2026 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 24 Jan 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
मृतका और उसके पति की विवाह की तस्वीर। स्रोत:परिजन
पिथौरागढ़। पति और पत्नी के बीच पैदा हुआ शक नीलम और राजू की जिंदगी को तबाह कर गया। पुलिस के मुताबिक, पुणे में गार्ड की नौकरी करने वाले राजू को एक स्कूल में आया का काम करने वाली अपनी पत्नी पर किसी के साथ गलत रिश्ते रखने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था।
यही विवाद नीलम की मौत का कारण बना और राजू को अपनी पत्नी का हत्यारा बना दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद राजू ने खून से लथपथ कपड़े बदले और करीब दो घंटे बाद सुबह सात बजे वह कोतवाली पहुंच गया। यहां उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है, मुझे गिरफ्तार कर लो। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है।
--
लौटना था पुणे, पहुंच गया जेल
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को हत्यारोपी राजू को पुणे रवाना होना था। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि सुबह के समय तैयार होने से पूर्व उसने अपनी पत्नी को समझाया कि वह गलत रिश्तों से दूरी बनाते हुए परिवार की देखभाल में ध्यान लगाए। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आवेश में आकर राजू ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और पुणे की जगह वह जेल पहुंच गया।
विज्ञापन
--
नींद से जागे बेटा और बेटी तो मां के दुनिया में नहीं होने का चला पता
नीलम का बेटा छुट्टियों में अपने दादा-दादी के साथ कानड़ी में रह रहा था जबकि बेटी उसके साथ रह रही थी। राजू ने अपनी पत्नी का मुंह दबा दिया ताकि उसकी आवाज बाहर तक न जा सके। हुआ भी यही। दूसरे कमरे में नींद में सो रही बेटी तक को पिता के कारनामे का पता नहीं चल सका। जब वह नींद से जागी तो बाहर पुलिस और आसपास के लोगों को देख उसे पता चला कि अब उसकी मां इस दुनिया में नहीं है और पिता ही उसका कातिल है।
लहूलुहान पड़ी मां के शव को देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगी। वहीं नीलम का बेटा स्कूल की छुट्टियों में दादा-दादी के पास कानड़ी गया था। 27 जनवरी को स्कूल खुलना था तो वह दो दिन बाद वापस आने की तैयारी कर रहा था। शनिवार सुबह जब वह नींद से जागा तो बेटे के कारनामे की सूचना मिलने पर दादा-दादी पिथौरागढ़ आने के लिए तैयार हो रहे थे। जब नीलम के बेटे ने दादा-दादी से पिथौरागढ़ जाने का कारण पूछा तो उन्होंने बिलखते हुए उसके पिता के कृत्य के साथ ही मां की मौत की जानकारी उसे दी।
--
कानड़ी गांव में छह माह पहले भी पति ने कर दी थी पत्नी की हत्या
छह महीने पूर्व भी कानड़ी गांव में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया था। बीते वर्ष 29 जुलाई को कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी की गड़ासे से वार कर हत्या कर दी थी। अब फिर से इसी गांव में एक पति की ओर से पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
नगर के जाखनी में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पति ने ही पत्नी की चाकू से वार कर हत्या कर दी और खुद कोतवाली पहुंचा। प्रथम दृष्टया शक और आपसी विवाद घटना का कारण है। असल कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतका के मायके वालों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है। - रेखा यादव, एसपी, पिथौरागढ़