{"_id":"69747741e6b19084e10b8164","slug":"husband-kills-wife-in-pithoragarh-accused-arrested-in-pithoragarh-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: पिथौरागढ़ में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: पिथौरागढ़ में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 24 Jan 2026 01:09 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:09 PM IST
सार
पिथौरागढ़ के जाखनी में एक महिला की उसी के पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो महिला लहूलुहान हालत में मृत अवस्था में मिली।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पिथौरागढ़ नगर के जाखनी में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी का पहले दुपट्टे से गला घोंटा और फिर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। झूलाघाट के कानड़ी निवासी राजू कुमार ने अपनी पत्नी नीलम और 15 वर्षीय बेटे, 13 वर्षीय बेटी को नगर के जाखनी में किराए के मकान में रखा था। वह खुद पुणे में गार्ड की नौकरी करता था। बीते दिनों वह अवकाश पर घर लौटा।
विज्ञापन
शनिवार सुबह पांच बजे के करीब उसका किसी बात को लेकर पत्नी के साथ विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि उसके पति ने उसी के दुपट्टे से गला घोंटा। जब पत्नी बेहोश हो गई तो उसने उस पर चाकू से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी खुद कोतवाली पहुंचा अपने कारनामे की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो महिला लहूलुहान हालत में मृत अवस्था में मिली। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि पत्नी पर शक विवाद और उसकु मौत का कारण बना। असल कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन