फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Huna, Garjilla and the devastation in the room by cloud burst

बादल फटने से हुनेरा, गर्जिला और खोली में मची तबाही

Fri, 11 Aug 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/थल
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/थल Updated Fri, 11 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Huna, Garjilla and the devastation in the room by cloud burst
डीडीहाट के हुनेरा गांव में बादल फटने के साथ पहुंचा मलबा - फोटो : अमर उजाला

डीडीहाट के हुनेरा, थल के गर्जिला और खोली गांव में बृहस्पतिवार रात बादल फटने के कारण भारी तबाही मची है। बारिश की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों ने रात के समय ही घर छोड़ दिए। गर्जिला गांव के 13 परिवारों को खतरे को देखते हुए जीआईसी थल में शिफ्ट कर दिया गया है। हुनेरा गांव के पास की पहाड़ी रात के समय तेज आवाज के साथ दरक गई। पूरा गांव खतरे की जद में है।

विज्ञापन


राजस्व विभाग ने शुक्रवार को गांव जाने के बाद जो रिपोर्ट तैयार की है, उसके अनुसार हुनेरा गांव में रुद्र राम, मोहन राम, हीरा लाल, टीका राम, रमेेश राम, चंद्र सिंह, कमला देवी, त्रिलोक सिंह, राजेंद्र सिंह, दीवान सिंह के मकान खतरे में आ गए हैं। गांव की पेयजल और विद्युत सप्लाई ठप है। अतिवृष्टि का असर डीडीहाट नगर में भी हुआ है। डीडीहाट नगर के अंबेडकर वार्ड में सावित्री देवी का गोशाला ध्वस्त होने से एक दुधारू गाय मर गई और दो बछड़े घायल हो गए। जीआईसी वार्ड नया बस्ती में दीपा गुरंग की गोशाला टूट गई है।
विज्ञापन


इसी वार्ड में हरीश कुमार, उत्तम राम, गणेश राम, भीम सिंह, रमेश राम, राजेंद्र राम, चंद्र राम के मकानों को खतरा हो गया है। इन सभी परिवारों को वार्ड में ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। जीआईसी वार्ड में दान सिंह, मालती देवी, दीपक डांगी, प्रवीण डांगी, कुंदन राम, त्रिभुवन सिंह के मकान भी खतरे में हैं। हाइडिल मार्ग पर कमला देवी, धनी राम, मोहन राम, खुशाल राम के आवासीय मकान खतरे में आ गए हैं। नगर के विभिन्न हिस्सों पर भूस्खलन से तबाही मची है। एसडीएम विवेक प्रकाश ने राजस्व विभाग को नुकसान की रिपोर्ट शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, थल के तल्ला गर्जिला गांव के बहादुर राम, रतन राम, वीरेंद्र राम, हिम्मत राम, रामलाल, देवराम, मोहन राम, गणेश राम, गोपाल राम, भगत राम, रमेश राम, धनी राम और पानुली देवी के परिवारों को जीआईसी में शिफ्ट कर दिया गया है। पटवारी रवींद्र जोशी ने शुक्रवार सुबह गांव जाकर सभी परिवारों को शिफ्ट कराया। खोलीमाली गांव में हेम चंद्र उपाध्याय, विपिन उपाध्याय, कृष्णानंद उपाध्याय, रमेश उपाध्याय के मकानों में मलबा भर गया और पूरा गांव खतरे में है। गांव की पेयजल लाइन बह गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed