फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Human Trafiking in Pithauragarh

पिथौरागढ़ में मानव तस्करी के मामले में छह लोग गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Human Trafiking in Pithauragarh
पिथौरागढ़। पुलिस ने मानव तस्करी का खुलासा किया है। दो नाबालिग बेटियों को बेचने पर पुलिस ने मां, सौतेले पिता और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

माता-पिता ने दो नाबालिग बेटियों का सौदा 90 हजार रुपये में किया था, जिनमें 30 हजार रुपये सौतेले पिता, 10 हजार रुपये मां और 50 हजार रुपये नाबालिग का सौदा करने वाले दलालों ने लिए थे।
पुलिस ने सभी आरोपियों से 1.07लाख रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपियों को जेल और किशोरियों को उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया है।
बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक गाड़ी से दो लड़कियों को तस्करी कर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने एंचोली चौकी के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पिथौरागढ़ से घाट की ओर जा रही स्कॉर्पियो को रोका तो उसकी डिक्की में दो लड़कियां बैठीं मिलीं, जिनकी उम्र 12 और 14 साल थी।
पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वे इन दो लड़कियों को शादी के लिए बनबसा होकर अलवर राजस्थान ले जा रहे हैं। इन दोनों का सौदा 90 हजार रुपये में हुआ है। इस पर पुलिस ने लड़कियों के माता-पिता समेत सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें थाना लक्ष्मणगढ़ केरथल जिला अलवर राजस्थान की अहीर बस्ती नगलीतुर्क वायड काड्मूर निवासी राहुल यादव, थाना नदवई भरतपुर राजस्थान के ग्राम कैलूर निवासी तुलसी चौधरी समेत पिथौरागढ़ के ग्राम सल्ला चिंगरी निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू और वार्ड नंबर पांच मीना बाजार बनबसा निवासी वाहन चालक सनी सिंह शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध 366ए, 370, 372 और आईपीसी 373 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया गया है।

मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस सख्त कदम उठा रही है। पुलिस टीम ने सराहनीय काम किया है। मानव तस्करी या अन्य अपराधों की सूचना लोग पुलिस को 100 नंबर के माध्यम से दे सकते हैं। शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा।
- आरएस रौतेला, सीओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed