फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Human trafficking: Haryana carrying teenager, arrested

धारचूला में नाबालिग की तस्करी में दो दबोचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Human trafficking: Haryana carrying teenager, arrested
धारचूला में मानव तस्करी के आरोप में पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
नेपाल की किशोरी को हरियाणा ले जा रहे दो लोगों को एसएसबी ने पकड़ लिया। इनमें एक हरियाणा निवासी है, जबकि दूसरा नेपाल का है। शुक्रवार को संस्था की अध्यक्ष सुमन, कोआर्डिनेटर उमेद वर्मा, कंचन धामी ने पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों की मौजूदगी में नाबालिग को उसके पिता को सौंप दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम छह बजे मुखबिर की सूचना पर एसएसबी की टीम ने धारचूला और गोठी में वाहनों की चेकिंग की। इस बीच, विजय कुमार निवासी बेगमपुर, यमुनानगर (हरियाणा) और नरेश धामी निवासी मल्लिकार्जुन वार्ड-आठ, जिला दार्चुला (नेपाल) को नाबालिग किशोरी को तस्करी कर लाते हुए पकड़ लिया। दोनों उसे हरियाणा ले जा रहे थे। पकड़े गए हरियाणा निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी अपनी पत्नी से अनबन चल रही है, इसलिए वह शादी के लिए यहां आया था।
विज्ञापन

सीमांत धारचूला से मानव तस्करी की यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व दो मामले पकड़ में आए थे, जिनमें वरदान सेवा संस्था ने नाबालिग किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। वरदान सेवा संस्था की अध्यक्षा सुमन वर्मा का कहना है कि किशोरियों को यहां से बहला फुसलाकर ले जाया जाता है। उन्होंने पुलिस से नाबालिगों की तस्करी में लिप्त तत्वों का पता लगाकर दंडित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल से एक नाबालिग को हरियाणा ले जाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अरोपी विजय कुमार और नरेश धामी के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 ए के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
-विजेंद्र साह, थानाध्यक्ष धारचूला कोतवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed