{"_id":"571e75f54f1c1ba202a9175d","slug":"houses-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल की आग से अजेड़ा गांव में मकान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल की आग से अजेड़ा गांव में मकान जला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। अजेड़ा गांव में जंगल की आग आबादी में पहुंचने से एक महिला का मकान जल गया। आग पहले रिजर्व फॉरेस्ट में लगी थी। उसने फिर सिविल जंगल को चपेट में ले लिया। शाम छह बजे जब जंगल की आग आबादी में पहुंची तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
भारी संख्या में ग्रामीण जंगल की आग बुझाने में जुट गए। जंगल की आग से तीन और मकानों को भी खतरा है। बताया गया है कि अजेड़ा के आसपास के जंगलों में पिछले कई दिनों से आग धधक रही थी।
विज्ञापन
शाम के समय जंगल की आग ने अचानक गंगा देवी के मकान के चपेट में ले लिया। आग से घर में रखा सारा सामान जल गया है। जंगल की आग से अजेड़ा गांव में गोविंद सिंह, बलदेव राज, खुशाल सिंह के मकानों को भी खतरा हो गया था। लोगों ने काफी तत्परता दिखाकर आग पर काबू पा लिया। गांव के लोग देर शाम तक जंगल की आग बुझाने में जुटे थे।
विज्ञापन